
Dussehra 2023 : स्वयं सिद्ध मुर्हूत के साथ दशहरा उत्सव, खरीदारी रहेगी उत्तम
भिलाई। Dussehra 2023 : खरीदारी का मन बना चुके हैं तो आज सबसे खास दिन है। विजयादशमी पर खरीदा सबकुछ फलदायी होगा। यह वही समय है जब श्रीराम ने रावण का वध किया था। उसके घमंड का अंत करने के साथ ही विजय हासिल की थी। शहर के पंडित बताते हैं कि विजयादशमी को स्वयंसिद्ध मुर्हूत भी कहा जाता है। वैसे तो इस साल दशहरा से लेकर दीपावली तक 11 शुभ मुर्हूत हैं, लेकिन स्वयंसिद्धि मुर्हूत में खरीदारी करने का अपना अलग ही महत्व है। ट्विनसिटी के बाजारों में दीपावली आने तक के सभी त्योहारों के लिए अभी से नई वैराइटी स्टॉक में शामिल कर ली है।
आज होंगी सबसे अधिक गाडिय़ों की डिलीवरी
शहर के कार शोरूम मैनेजरों का कहना है कि लोगों ने इस साल नवरात्रि पर बेहतर प्रतिसाद दिखाया। कारों की डिलीवरी के लिए विजयादशमी के दिन को खास तौर पर तवज्जो दी गई है। लोगों की श्रद्धा के मद्देनजर भी गाडिय़ों को इसी दिन दिया जाएगा। इसके साथ ही दीपावली के लिए नई बुकिंग भी शुरू हो गई है।
टाउनशिप से बरसेगा दिवाली पर धन
सिटी की धडक़न कहे जाने वाली टाउनशिप से धन बरसेगा। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों के खातों में बोनस की रकम आ चुकी है। करीब ३३ करोड़ रुपए सीधे बाजार में आएगा। उनके वेतन का 60-70 फीसदी हिस्सा भी दिवाली पर बाजार तक पहुंचना है। अकेले बीएसपी कर्मचारी और अधिकारी सौ करोड़ रुपए से दीपावली मनाएंगे। इसका दोगना कॉरपोरेट, व्यापारी, सरकारी कर्मचारियों से बाजार तक पहुंचेगा। इधर, शानदार ऑफर्स के साथ ग्राहकों को बेहतरीन डील देने के इंतजाम शुरू हो गए हैं। सराफा से लेकर बाइक-कार और इलेक्ट्रॉनिक्स तक पूरा बाजार नई वैराइटी के साथ ग्राहकों का स्वागत करने तैयार है।
कार्तिक माह मे व्रत त्यौहार और विभिन्न मुहूर्त
- 1 नवंबर करवा चौथ - सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग है। नया व्यापार शुरू करने, गाडिय़ां और मनोरंजन का सामान खरीदने शुभ।
- 5 नवंबर पुष्य नक्षत्र - वाहन खरीदारी और वाणिज्य प्रारंभ मुहूर्त।
कपड़े, ज्वैलरी, फर्नीचर, गाड़ी लेने, गृह प्रवेश करने के लिए शुभ।
- 10 नवंबर धनतेरस - ज्वेलरी, बर्तन, प्रॉपर्टी, गाड़ी, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक खरीदने के लिए शुभ।
- 12 नवंबर दीपावली - लक्ष्मी पूजन नरक चतुर्दशी एक साथ दिया गया है पंचांग में अनुरूप। जो खरीदेंगे सबकुछ शुभ होगा।
- 14 नवंबर गोवर्धन पूजा और 15 नवंबर को भ्रात द्वितीय भाई दूज का पर्व है।
विजयादशमी के दिन खरीदा हर सामान फलदायी होता है। इस दिन कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो विजय ही मिलेगी। दशहरा के दिन सुबह ११.३६ बजे तक अभीजित मुर्हूत होता है, जिसे खरीदारी के लिए सबसे विशेष माना जाता है।
- पं. मनोज पांडेय, भगवताचार्य
Published on:
24 Oct 2023 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
