26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने उम्र के 80 साल पुराने पीपल पेड़ को परिसर में लगाने बुजुर्ग ने दी अनुमति

पर्यावरण की हिफाजत,

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Mar 30, 2023

अपने उम्र के 80 साल पुराने पीपल पेड़ को परिसर में लगाने बुजुर्ग ने दी अनुमति

अपने उम्र के 80 साल पुराने पीपल पेड़ को परिसर में लगाने बुजुर्ग ने दी अनुमति

भिलाई. सुपेला रेलवे फाटक में अंडरब्रिज निर्माण का काम जारी है। इसको देखते हुए अंडरब्रिज के दायरे में आने वाले अवैध निर्माण को हटाया जाएगा। इसके साथ-साथ जो पेड़ अंडरब्रिज निर्माण में दखल दे रहे हैं, उनको शिफ्ट किया जा रहा है। यहां से छोटे बड़े करीब 5 पेड़ को शिफ्ट करने की तैयारी है। हनुमान मंदिर, प्रियदर्शनी परिसर के संस्थापक ने परिसर में पेड़ों को शिफ्ट करने अनुमति दी है। बुजुर्ग की उम्र के करीब की उम्र का ही पीपल पेड़ है, बताया जा रहा है कि करीब 80 साल पुराना यह पेड़ है।

पर्यावरण की हिफाजत
हनुमान मंदिर के संस्थापक किशन देव सिंह ने बताया कि पेड़ को वे लंबे समय से देख रहे हैं। मंदिर परिसर में पेड़ को शिफ्ट करने के लिए अनुमति इस वजह से दी गई है, क्योंकि उनका उद्देश्य पर्यावरण की हिफाजत करना है। गुरुवार को इसको लेकर अंतिम प्रोसेस किया जा रहा, यहां से धीरे-धीरे एक-एक पेड़ को शिफ्ट किया जाएगा।

पुराने पेड़ों को जिंदा रखने जद्दजहद
जिला प्रशासन अंडरब्रिज के करीब से पांच पेड़ों को शिफ्ट करने जा रहा है। इसमें पीपल, अशोक, आम, ईमली, सीताफल शामिल हैं। सुपेला रेलवे फाटक के करीब से एक पेड़ और खादिम शो रूम के पास से एक पेड़ को हटाया जा रहा है। इन पेड़ों का 15 दिनों तक ट्रीटमेंट किया जा चुका है।

पहले कर चुके हैं 40 पेड़ शिफ्ट
वानिकी व वन्य जीवन में मास्टर डिग्री हासिल करने वाली नेहा बंसोड की देखरेख में पदुमनगर, भिलाई-3 की सड़क पर आने वाले करीब 40 पेड़ों को शिफ्ट किया गया था। इसके बाद सुपेला अंडरब्रिज के करीब से पेड़ों को शिफ्ट किया गया। अब पुन: विशाल पेड़ों को जड़ समेत उखाड़कर शिफ्ट किया जा रहा है।