8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DA Hike: बकाया एरियर्स सहित 4 प्रतिशत DA मांग को लेकर कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, लिया ये बड़ा फैसला

DA Hike: राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान देय तिथि से डीए एवं पिछले डीए की एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजन करने की सरकार द्वारा दी गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 19 Jul 2024, 8:18 AM IST

DA hike news

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश भर से दो दर्जन से अधिक कर्मचारी अधिकारी एवं शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधी शामिल हुए। जिसमें चुनाव के दौरान राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान देय तिथि से डीए एवं पिछले डीए की एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजन करने की सरकार द्वारा दी गई मोदी की गारंटी को पूरा करने की मांग की गई। इसके लिए प्रदेश के समस्त संगठनों से कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले संघर्ष करने का आव्हान किया गया।

Chhattisgarh News: 7 माह से कर्मचारी कर रहे हैं इंतजार

DA Hike: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला एवं मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्रसिंह राजपूत द्वारा संयुक्त मोर्चा की आयोजित बैठक में कहा गया कि पिछले 7 माह से प्राय: सभी कर्मचारी संगठनों ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री सहित प्रमुख जन प्रतिनिधियों से संपर्क कर केंद्र के समान डीए देने की मांग की जा चुकी है।

बावजूद राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्रीय कर्मचारियों एवं अन्य राज्य के कर्मचारियों की तुलना में 4 फीसदी कम डीए 1 जनवरी 2024 से मिल रहा है। सरकार द्वारा डीए की घोषणा करने में हो रहे विलंब के कारण पूरे प्रदेश के साढ़े चार लाख कर्मचारी एवं डेढ़ लाख पेंशनरों में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: CM साय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…देखें Photos

समस्त वक्तओं ने कहा कि जिस प्रकार से जुलाई 2023 में प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एकजुटता दिखाकर तत्कालीन भूपेश सरकार को एक मुस्त 9 प्रतिशत डीए तथा 9 प्रतिशत एचआरए देने के लिए विवश कर दिया था। उसी एक जुटता के साथ पुन: संघर्ष का शंखनाद किया जाए।

निर्णय लिया गया कि 22 जुलाई से विधानसभा सत्र को देखते हुए संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री सहित अन्य जन प्रतिनिधियों से मिलकर अपनी मांग रखेगा। इस माह सरकार ने डीए की घोषणा नहीं की तो अगस्त में आंदोलन करने की घोषणा की जाएगी।

बैठक को महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, संरक्षक तीरथ लाल सेन, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, कोषालय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, राज्य पेंशनर एवं कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष जयनारायण श्रीवास्तव, विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी।

लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पीआर साहू, पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डीपी मनहर, नवीन शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष विकास सिंह राजपूत, राज्य शिक्षक महासंघ के प्रांताध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष जीआर क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ उप प्रांताध्यक्ष अशोक कुमार नावरे।

शिक्षक कांग्रेस प्रांतीय महामंत्री सुनील यादव, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री योगेश सिंह ठाकुर, संचालनालय कर्मचारी संघ के राजेश कुमार वरकड़े, सर्व शिक्षक कल्याण संघ के महेंद्र कुमार चंद्राकर, पूर्व प्रांताध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ शशि कांत गौतम, विद्याभूषण दुबे एवं विष्णु चंद्राकर ने संबोधित किया।

ैठक में विभिन्न संगठनों से कांति सूर्यवंशी, भोलाराम कीर, दिलीप कुमार चंद्रवंशी, शिवगुप्ता, सुखीराम धृतलहरे, सुनील भूमरकर, श्याम लाल साहू, एमएल खांडे, मनोज गिरी गोस्वामी इत्यादि प्रतिनिधि उपस्थित थे।