
एक माह से रहस्यमय ढंग से लापता इंजीनियरिंग छात्र का नहीं मिला कोई सुराग, फोन का आखिरी लोकेशन राजस्थान का
भिलाई. शहर के एक निजी इंजीनियरिंग कॅालेज का छात्र मीहनेभर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। छात्र का अंतिम बार मोबाइल का लोकेशन राजस्थान मिला था। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। आदिवासी अंचल बस्तर जिले के छात्र के किसी को बिना बताए लापता हो जाने से परिजन चिंतित है। कॉलेज सहित रूप पार्टनर और पेइंग वार्ड में रहने वाले दोस्तों से भी कोई सूचना या जानकारी नहीं मिलने पर परिजन ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराए एक मीहने होने के बाद भी पुलिस छात्र के बारे में कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है। लापता छात्र के भाई ने यहां प्रेस कांफ्रेंस लेकर लापता की जानकारी दी और उसे ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है।
बीई (ईटीसी ब्रांच) द्वितीय वर्ष का छात्र
जानकारी के अनुसार शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी में बीई (ईटीसी ब्रांच) द्वितीय वर्ष का छात्र शुभम सरदार करीब महीने से लापता है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट स्मृति नगर चौकी में लिखा दी गई है। शुभम सत्यानंदपल्ली पखांजूर कोयलीबेड़ा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर का निवासी है। वह भिलाई में टेलर्स पेइंग गेस्ट आकदमी के पीछे स्मृति नगर में रह कर पढ़ाई कर रहा था।
फोन का आखिरी लोकेशन राजस्थान का
शुभम के भाई देवाशीष ने प्रेस कॉन्फे्रंस में बताया कि 24 अप्रैल के बाद से शुभम का कोई पता नहीं है। उसकी मां निर्मला सरदार को आशंका है कि उसका बेटा शुभम किसी षडयंत्र का शिकार हो गया होगा। उसके रूम से सिम कार्ड का एक खोखा मिला। उस नंबर पर जब देवाशीष ने बात की तो शुभम ने राजस्थान में होने की बात कही। इसके बाद फोन कट गया और फोन लगातार बंद मिल रहा है।
परिजन और कॉलेज के बोल अलग
उन्होंने बताया कि शुभम को दूसरे सेमेस्टर में दो सबजेक्ट में बे्रक मिला है। उसने द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दी थी। उसने यह भी बताया कि कॉलेज की फीस जमा कर दी है। वहीं कालेज प्रबंधन से पूछने पर कहा कि शुभम ने फीस जमा नहीं की है। वह लंबे समय से कॉलेज भी नहीं आ रहा है। इससे उनके लापता होने का रहस्य और गहरा गया है।
रूम पार्टनर से मिल सकता है क्लू
पहले वह हॉस्टल में रहता था। बाद में पेइंग गेस्ट में रहने चला गया था। परिजन ने बताया कि पेइंग गेस्ट में उनका एक रूम पार्टनर भी था। वह कौन था और कहां व किस क्लास में पढ़ाई कर रहा है इसकी जानकारी परिजन को भी नहीं है। उसकी मां ने कहा कि गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने न तो मोबाइल फोन का काल डिटेल निकलवाया और न ही किसी से कुछ पूछताछ की है। लापता छात्र के मां से पुलिस प्रशासन से बेटे ढूंढने में मदद की अपील की है। लापता छात्र दो बहनों का इकलौता भाई है।
Published on:
23 May 2018, 11:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.