
बिना नामांकन के लौटे भाजपा प्रत्याशी, अफसरों ने कहा- साहब कुछ नहीं हो सकता, आप देख लो....
भिलाई. विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया का शुरुआत हुई। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश अग्रवाल ने निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक सुबह 11 बजे चुनाव के लिए अधिसूचना की विधिवत घोषणा की। इससे पहले कलेक्टर ने कलक्टोरेट परिसर में स्थिति दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने चुनाव निर्विघ्न पूरा कराने के लिए प्रार्थना की। उनके साथ अपर कलेक्टर केएल चौहान ने भी पूजा अर्चना की। इसके बाद चुनाव की अधिसूचना जारी की गई।
पहले दिन 25 लोगों ने लिया नामांकन
पहले दिन 6 विधानसभा के लिए 25 लोगों ने नामांकन लिए। एडीएम संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार व रविवार को नामांकन की प्रक्रिया नहीं होगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने उक्त दो दिवस अवकाश घोषित कर रखा है। शनिवार को सामान्य दिनों की तरह अभ्यर्थी अथवा मतदाता वोटर लिस्ट का अवलोकन कर सकेंगे।
भाजपा प्रत्याशी को लौटना पड़ा
भाजपा के पाटन प्रत्याशी मोतीलाल साहू को विलंब से आने के कारण बिना नामांकन लिए ही लौटना पड़ा। दूसरी ओर जनता कांग्रेस सभी 5 प्रत्याशियों ने पहले ही दिन नामांकन ले लिया। दुर्ग से सर्वाधिक 9 और अहिवारा से 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन लिया।
सख्ती: प्रत्याशियों को रोका
कलक्टोरेट में कानून व्यवस्था के मद्देनजर बेरीकेट्स से सील कर दिया गया था। नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी को भी बिना गेट पास व जांच के अंदर जाने नहीं दिया गया। कई प्रत्याशियों व मीडिया को भी प्रवेश नहीं दिया गया।
नरम पड़े: समर्थक गुस्सा हुए तब नियम शिथिल
निर्वाचन में लगे अफसरों ने बिना अभ्यर्थी अथवा उनके अधिकृत पत्र के बिना नामांकन पत्र देने से इनकार कर दिया था। इससे कई अभ्यर्थियों के समर्थक नामांकन नहीं ले पाए। इससे अभ्यर्थियों के समर्थकों की नाराजगी झेलनी पड़ी। बाद में इसे शिथिल कर दिया गया।
परेशानी: यह हुए निराश
कलक्टोरेट अन्य कार्य से पहुंचे लोग परेशान हुए। अधिकारियों को समस्या बताने पहुंची महिलाओं को भी प्रवेश नहीं दिया गया। धमधा की लीटिया इलाके की दर्जनभर महिलाएं फसल सूखने की शिकायत लेकर कलक्टोरेट पहुंची थी।
बालोद: सबसे ज्यादा नामांकन गुंडरदेही के
बालोद के लिए चार नामांकन लिए गए। वहीं डौंडीलोहारा के लिए दो नामांकन लिए गए। सबसे ज्यादा फार्म गुंडरदेही सीट के लिए लिए गए हैं। इनमें कांग्रेस से विधायक राजेंद्र राय ने छजकां की तरफ से फार्म लिया है। इस दौरान राय के वाहन पर पार्टी का झंडा-बैनर देखकर निर्वाचन के उडऩदस्ते ने रोक लिया। इसको लेकर बहस हुई। उडऩदस्ते ने इसकी शिकायत आयोग से की है।
बेमेतरा: बाफना सहित तीनों सीट पर 13 फार्म
बेमेतरा की तीनों विधानसभा सीटों के लिए पहले दिन 13 नामांकन फार्म लिए गए। साजा से भाजपा प्रत्याशी लाभचंद बाफना ने नामांकन लिया। इस सीट पर दो नामांकन लिए गए। वहीं नवागढ़ के लिए सबसे अधिक छह आवेदन लिए गए। इनमें पूर्व जनपद अध्यक्ष टेकराम ने कांग्रेस पार्टी से नामांकन लिया है। बेमेतरा विधानसभा सीट के लिए तीन लोगों ने फार्म लिए हैं।
सबसे ज्यादा नामांकन दुर्ग शहर सीट के लिए
दुर्ग शहर से नौ - राम रतन साहू, बृजेश यादव, अरुण कुमार जोशी, रास बिहारी बारी, अनूप कुमार पांडेय, तामेश्वर तिवारी, एसके अग्रवाल, ब्रह्मा तिवारी, प्रताप मध्यानी
अहिवारा से छह - भाई लाल, नंद कुमार, राजन खुटेल, रामकुमार सूर्यवंशी, पद्मा पाटिल, रीति देशलहरा
पाटन से तीन नामांकन - हरीशचंद साहू, शकुंतला साहू, हेम प्रसाद साहू
दुर्ग ग्रामीण से तीन - डॉ. बालमुकुंद, चुम्मन लाल देशमुख, सतीश पारख
भिलाई नगर से दो - अशोक कुमार राजपूत, शत्रुहन प्रसाद
वैशाली नगर से दो - एएच सिद्दीकी, मनोज कुमार पांडेय
Published on:
27 Oct 2018 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
