
अवैध खनन रोकने गई टीम पर माफियाओं ने की ट्रक चढ़ाने की कोशिश, चार आरोपी हिरासत में
रायपुर. नवागांव में एनआरडीए और शासकीय जमीन पर मुरुम उत्खनन की शिकायत पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार पर खनन माफियाओं ने ट्रक चढ़ाने की कोशिश की है। हालांकि पुलिस जवानों की मुस्तैदी के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने उत्खनन स्थल से आरएनजे कंपनी की ५ हाइवा और ३ जेसीबी मशीन जब्त की है।
कलक्टर के निर्देश पर आरंग एसडीएम और तहसीलदार गुरुवार की रात तकरीबन ११ बजे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास ग्राम नवागांव में अवैध मुरुम खनन पर कार्रवाई के लिए १० अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम पहुंची थी। टीम को देखकर उत्खनन माफियाओं में हडक़ंप मच गया।
कार्रवाई से बचने के लिए माफियाओं ने मौके से ट्रक लेकर भागने की कोशिश करने लगे। ट्रकों को रोकने के लिए पुलिस के जवान और अधिकारी आगे बढ़े तो उनमें से एक ट्रक चालक ने अधिकारियों की ओर ही ट्रक दौड़ा दिया। विपरीत दिशा में भाग कर टीम ने खुद को बचाया। इसके बाद पुलिस के जवानों ने दौडक़र ट्रकों को रोका और चार लोगों को हिरासत में लिया गया।
किया गया सीमांकन- शुक्रवार को फिर राजस्व विभाग की टीम ने मौके में पहुंच कर उत्खनन स्थल का सीमांकन किया है। जिसकी रिपोर्ट खनिज विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद नियमानुसार उत्खनन माफिया पर जुर्माना कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जब्त किए गए वाहनों को राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी।
जंगल को काट कर बनाया डंपिंग यार्ड-एसडीएम ने बताया कि जांच में बात सामने आई है कि एमएसके यदु, आरएनजे यदु, आरएसजी ट्रांस्पोर्ट ने दरबा में जंगल की जमीन के पेड़ों को काट कर डंपिग यार्ड बनाया गया है। अब प्रशासन इन डंपिग यार्ड में पड़े अवैध खनिज जब्त करने की तैयारी कर रही है। इन माफियाओं ने दरबा-बकतरा की ओर जाने वाली नहर को पाट कर कब्जा कर रखा है। जिससे वन विभाग और सिंचाई विभाग भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
पूरे इलाके में सक्रिय
आरएनजे यदु कंपनी समेत इसी तरह की छह ट्रांस्पोर्ट कंपनियां हैं जो ग्रामीणों में दहशत बना कर खुलेआम खनन का काम करते हैं। इन कंपनियों द्वारा दरबा, नकटा, कुटेसर, गोढ़ी, जुगेशर और मंदिर हसौद के आस-पास अब तक खनन करते आ रहे हैं।
रायपुर एसडीएम विनायक शर्मा ने बताया कि मौके से ५ हाइवा और ३ जेसीबी मशीन जब्त किया गया है। भागने के चक्कर में एक ट्रक चालक ने टीम को रैंदने की कोशिश की। प्रकरण पुलिस को देदिया गया है। अवैध खनन पर उनकी पूरी नजर है तथा आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही की जाएगी।
Published on:
27 Oct 2018 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
