3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर के हर चौक-चौराहे हो रहे ऑन लाइन, कहीं से भी जान सकेंगे हॉल, पढ़ें खबर

अब राजधानी रायपुर में बैठा कोई भी अफसर एक क्लिक पर बालोद शहर के चौक-चौराहों का हाल जान सकेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 13 Apr 2018, 10:31 AM IST

Balod News

बालोद. @Patrika अब राजधानी रायपुर में बैठा कोई भी अफसर एक क्लिक पर बालोद शहर के चौक-चौराहों का हाल जान सकेगा। नगर पालिका हर चौक-चौराहे और पार्किंग व्यवस्था आदि का ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार कर रहा है। इससे इस शहर की अलग पहचान ऑन लाइन होगी।

विक्रेताओं के नाम सारा रिकॉर्ड लेने के बाद पालिका वेडिंग जोन घोषित करेगा
@Patrika राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत ठेला गुमटी वालों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके तहत सभी को वेंडर जोन बनाकर पालिका की जगह उपलब्ध कराएगा। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। इस बार पुख्ता रिकॉर्ड तैयार करने के लिए जीआईएस बेस्ट सर्वे करना होगा। इसमें मोबाइल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान ठेला, गुमठी वाले का जीआईएस रिकॉर्ड, नाम, फोटो आदि दर्ज रहेगा। विक्रेताओं के नाम सारा रिकॉर्ड लेने के बाद पालिका वेडिंग जोन घोषित करेगा। @Patrika

फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे कारोबारियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज
@Patrika नगर पालिका अध्य्क्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे कारोबारियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है, जिससे शासन के निर्देशानुसार उन्हें एक जगह व्यवस्थित किया जाएगा। एक वेडिंग जोन बना दिया जाएगा, जहां पर इन्हीं लोगों को कारोबार करने की अनुमति दी जाएगी।

पहली बार पूरे शहर के लिए प्लानिंग के अनुसार व्यवस्थित करने की तैयारी
@Patrika पहली बार पूरे शहर को प्लानिंग के अनुसार व्यवस्थित करने की तैयारी है। इससे भविष्य में सड़क किनारे बेजा कब्जा के कारण यातायात प्रभावित नहीं होगा। शहर में कभी भी दूसरे प्रदेशों से ठेला और गुमठी वाले आने लगे हैं। इनके सड़क पर ही व्यापार शुरू कर देने से ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो रही है। इन स्ट्रीट वेंडरो की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पालिका इनकी वास्तविक संख्या सर्वे के माध्यम से एकत्र करेगा। @Patrika