
भिलाई. जामुल थानान्तर्गत ढौर में महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या का आरोपी उसी का प्रेमी निकला। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से स्कूटर और चाकू बरामद किया है।
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्राम ढौर के खार में मिली महिला के शव की शिनाख्त मधुबाला जांगड़े के रुप में हुई। वह एक कंपनी के सामने चाय दुकान चलाती थी। उसी से जीवन यापन कर रही थी। पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। दूसरे पति से शादी की तो 15 साल के बाद उसके साथ भी अनबन हो गया। उसके इसी कमजोरी का फायदा उठाते हुए आरोपी राजीव नगर निवासी जितेन्द्र वर्मा ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद घुमाने फिराने लगा और उसके साथ संबंध भी बनाने लगा। 20 फरवरी को शाम 6.55 बजे उसे अपने स्कूटर में बैठाकर घुमाने ले गया। ग्राम ढौर खार में झाड़ियों के बीच ले गया। अपनी हवस बुझाई और उसका गला घोट दिया और वहां से फरार हो गया।
इसलिए की हत्या
टीआई याकुब मेनन ने बताया कि आरोपी जितेन्द्र वर्मा की एक प्रेमिका और है। उसने उसके नाम का टैंटू अपनी आंख के उपर बनवाया है। उससे बहुत प्यार करता था। चायवाली के साथ जो संबंध रखा था इसका पता उसकी प्रेमिका को चल गया था। उसने जितेन्द्र से लड़ाई कर बातचीत करना बंद कर लिया। जितेन्द्र उसके निर्णय से व्यथित हो गया। फिर उसे बहुत प्यार करने का सबूत देने मधुबाला को रास्ते से हटाने का निर्णय किया।
पूर्व पति से पूछताछ के बाद मिला सुराग
टीआई ने बताया कि इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में टीम को लगाया गया। पहले उसके पूर्व दोनों पति को बुलाया गया। उससे पूछताछ की। इस बीच सुराग मिला कि उसके साथ जितेन्द्र नामक युवक बातचीत करता है। बीच में उससे विवाद हुआ था। अक्सर वह चाय की दुकान पर रहता है। फिर जितेन्द्र को बुलाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदोही पर अंडरवीयर, चाकू और घटना में प्रयुक्त स्कूटर को जब्त किया।
Published on:
25 Feb 2023 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
