
लाडले मुर्गे को वापस पाने पिता ने पुलिस में कर दी बेटे के खिलाफ शिकायत
भिलाई. अभी तक आपने सोने-चांदी सहित कीमती चीजों की चोरी के बारे में सुने होंगे। हम आपको एक ऐसी चोरी के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप भी चौक जाएंगे। चोर कोई और नही बल्कि घर का ही एक सदस्य है। जिसने पिता की कीमती चीज चुरा ली है। न सिर्फ चुराई बल्कि चोरी के बाद घर से भी फरार हो गया है। यह वाकया सेक्टर-वन भिलाई नगर की है।
पिता की आंखों में आ गए पानी
31मई 2018, वो महज मेरा बेटा ही नहीं बल्कि मेरे कलेजे का टुकड़ा भी था। उसे देखकर ही मैं जिंदा रहता था। लेकिन मेरे अपने सगे बेटे शम्भू ने ही उसका अपहरण कर लिया और घटना के बाद से वह गायब हो गया है। मेरे बेटे को पकड़कर जेल में बन्द कर दीजिए। पुलिस थाने में ड्यूटी में तैनात अफसर के सामने इतना कहते हुए उनकी आंखों में पानी आ गए।
मुर्गा इंसानी भाषा भी समझने लगा था
मानवीय संवेदना से भरी यह कहानी है इस्पात नगरी के बीएसपी सेक्टर-वन 1 के रहने वाले छोटे लाल की। छोटे लाल ने बड़े लाड़ प्यार से उस मुर्गे को पाला था। दो साल से उसे मुर्गे से दिल्लगी हो गई थी। प्यार इतना अटूट की, वो मुर्गा इंसानी भाषा भी समझने लगा था। वह अपने मालिक की बातों को इंसानों की तरह समझकर किसी आदेश/निर्देश की तरह पालन करता था। अपने बेटे से भी बढ़कर उस मुर्गे को छोटे लाल ने प्यार दिया था, लेकिन उसका शराबी बेटा घर से पांच हजार रुपए नकद और उस जिगर के टुकड़े मुर्गे को लेकर चंपत हो गया है। जी हां, फरार।
भट्टी थाना में मामला दर्ज
जब छोटे लाल को यह बात पता चली कि उसका बेटा शम्भू ही पैसे के साथ मुर्गा भी ले गया तो वो परेशान हो गया। उसने थाने में की शिकायत में कहा है कि उसे पांच रुपए हजार नहीं चाहिए लेकिन उसे उसका मुर्गा जरुर चाहिए। प्रार्थी छोटेलाल की शिकायत पर भट्टी थाना पुलिस ने उसके पुत्र शम्भू के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
Published on:
31 May 2018 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
