Bhiali Cyber Crime News : विदेश में बैठे साइबर ठग ने बीएसपी कर्मी को ट्रेडिंग में 35 प्रतिशत लाभ का झांसा देकर फर्जी डीमेट एकाउंट खुलवाया 35 लाख 70 हजार रुपए ठग लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। भिलाई नगर टीआई राजकुमार धृतलहरे ने बताया कि सेक्टर-5 निवासी बीएसपी कर्मी श्याम कुमार जे पिल्लई ने ठग के खिलाफ शिकायत की है। जिसके अनुसार ट्रेडिंग के लिए उसके मोबाइल पर अनजान व्यक्ति ने कॉल किया। उसने झांसा दिया कि वाट्सऐप ग्रुप बनाकर ट्रेडिंग करने पर 35 प्रतिशत का लाभ होगा।