26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ कि भरी सभा में कलेक्टर और SP पर भड़क गए पूर्व CM डॉ. रमन, कहा तंग करने वाले अधिकारियों का होगा हिसाब

पूर्व सीएम डॉ. रमन ने कहा कि अगर कलेक्टर और एसपी को कांग्रेस के एजेंट बनकर काम करना है तो वे वर्दी उतार कर नौकरी छोड़े और कांग्रेस का झंडा उठाकर काम करें

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Dec 18, 2021

ऐसा क्या हुआ कि भरी सभा में कलेक्टर और SP पर भड़क गए पूर्व CM डॉ. रमन, कहा तंग करने वाले अधिकारियों का होगा हिसाब

ऐसा क्या हुआ कि भरी सभा में कलेक्टर और SP पर भड़क गए पूर्व CM डॉ. रमन, कहा तंग करने वाले अधिकारियों का होगा हिसाब

भिलाई. निकाय चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वोटिंग के ठीक पहले भाजपा ने आक्रमक तरीके से चुनाव प्रचार शुरु कर दिया है। रिसाली निगम के दशहरा मैदान में भाजपा के 40 प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दुर्ग कलेक्टर और एसपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दो दिन से प्रशासन कांग्रेस का एजेंट बनकर काम कर रहा है। एसपी और कलेक्टर जबरन भाजपा के लोगों को तंग कर रहे हैं। उनकी शिकायतें सुनी नहीं जा रही। उन्होंने कहा कि अगर कलेक्टर और एसपी को कांग्रेस के एजेंट बनकर काम करना है तो वे वर्दी उतार कर नौकरी छोड़े और कांग्रेस का झंडा उठाकर काम करें,लेकिन अगर वे इस तरह काम करेंगे तो उन सबका हिसाब दो साल बाद किया जाएगा।

कर्ज लेकर सोनिया का दरबार सज रहा
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव से कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भूपेश सरकार जनता की सरकार नहीं बल्कि लबरा सरकार है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार 51 हजार करोड़ का कर्ज कर दिल्ली में सोनिया का दरबार सजा रही है। उन्होंने रिसाली और भिलाई में भाजपा शासन काल में हुए विकास कार्यो को भी गिनाया और जनता से अपील की। इससे पहले राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने जनता से सीधे महापौर चुनने का अधिकार छीन लिया क्योंकि उन्हें डर है था कि निकायों में कांग्रेस का महापौर नहीं बन पाता। इसलिए उन्होंने इस नियम को ही बदल दिया। कार्यक्रम को प्रदेश सहप्रभारी नीतिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सासंद विजय बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने भी संबोधित किया।

रैली लेकर पहुंचे लोग
रिसाली के दशहरा मैदान में हुए इस कार्यक्रम में रिसालीभर से युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित भाजपा के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र के रैली की शक्ल में पहुंचे। इस मौके पर सभी 40 प्रत्याशियों के लिए सभी अतिथियों ने वोट की अपील की। इससे पहले पूरे कार्यक्रम में रिसाली के प्रभारी एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक एवं प्रदेश महामंत्री किरण देव ने मोर्चा संभाला। इसके साथ ही भिलाई के संगठन प्रभारी पुरेन्द्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों की भूमिका रही।

कांग्रेसी नुक्कड़ सभा में गिना रहे अपनी सरकार की उपलब्धियां
नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस अपने पार्षद प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनसंपर्क के साथ नुक्कड़ सभाएं ले रही है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, विधायक देवेंद्र यादव, अरुण वोरा, भुनेश्वर बघेल, कुलदीप जुनेजा और लक्ष्मी ध्रुव ने भिलाई एवं रिसाली नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की। उनहोंने नुक्कड़ सभाओं के जरिए अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 3 वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य को अपनी वास्तविक छत्तीसगढिय़ा पहचान दिलाते हुए विकास और न्याय के नए प्रतिमान स्थापित किए गए हैं। हमारे पुरखों ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए जो सपना देखा था वो हमारे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि आज विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश और दुनिया में हो रही हैं। जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल हाफ करके शहरी जनता को बहुत बड़ी राहत दी है। शहरी इलाकों में सफाई और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम कांग्रेस की सरकार ने किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 36 प्रमुख वायदों में से 30 से अधिक को पूरा कर चुकी हैं।