12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक का डबल.. लालच में प्रॉपर्टी डीलर ने जमा किया 1.30 करोड़ रुपए, नहीं ​मिली फूटी कौड़ी, 4 आरोपी फरार

Fraud News: एक का डबल.. ये डॉयलॉग फिल्मों में सुनो होगा। वहीं अब इसी पैटर्न पर भिलाई के प्रॉपर्टी डीलर से 1 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है...

2 min read
Google source verification
Fraud News

वैशाली नगर थाना ( File Photo - Patrika )

Fraud News: भिलाई में एक फर्जी शेयर कंपनी ने कोहका के प्रॉपर्टी डीलर ज्ञान प्रकाश साहू से धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने दोगुने रकम के लालच में रोबोट ट्रेडर्स कंपनी में 1 करोड़ 20 लाख रुपए इनवेस्ट कर दिया, लेकिन शेयर कंपनी फर्जी निकली और पूरी रकम डूब गई। शिकायत पर पुलिस ने रोबोट ट्रेडर्स कंपनी के चार संचालकों के खिलाफ धारा 420, 120 (बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Fraud News: ऐसे लिया झांसे में

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि कोहका निवासी प्रापर्टी डीलर ज्ञान प्रकाश साहू माइंड एंड मेमोरी नाम से एक कंपनी चलाता है। उसकी कंपनी के प्रमोशन के दौरान वर्ष 2019 में उसकी पहचान रोबोट ट्रेडर्स कंपनी के चार संचालकों से हुई। इस दौरान कंपनी के संचालकों ने ज्ञान प्रकाश साहू को बताया कि वे रोबो टेडर्स एफए लिमिटेड और इंफिनॉक्स कैपिटल नाम से शेयर ट्रेडिंग कंपनी संचालित करते हैं।

यह भी पढ़ें: तोमर ब्रदर्स का आतंक, 10 लाख के कर्ज के 1.16 करोड़ वसूले, पीड़ित ने दुकान बेची, शहर भी छोड़ा, फिर भी..

यह भी बताया कि एआई के जरिए लोगों का पैसा शेयर मार्केट में इनवेस्ट करवाते हैं। इस कंपनी में इनवेस्ट करने पर कम समय में रकम दोगुना हो जाएगी। इसके अलावा इनवेस्ट रकम से 10 प्रतिशत का रिटर्न भी देते हैं। उन पर भरोसा कर ज्ञान प्रकाश साहू उनके झांसे में आ गया। पुलिस ने बताया कि जब तीन वर्ष बाद भी ज्ञान प्रकाश साहू का पैसा डबल नहीं हुआ तो उसने रोबोट ट्रेडर्स कंपनी के चारों संचालकों से मुलाकात की। उनसे कहा कि डबल रकम नहीं चाहिए।

उसने अपनी इनवेस्ट की गई रकम को वापस मांगा। 27 जुलाई 2023 को चारों ठगों ने मिलकर ज्ञान प्रकाश के साथ एक एग्रीमेंट किया कि वे उसकी इनवेस्ट यानी मूलधन की राशि उसे लौटा देंगे। इसके बाद भी तय समय पर नहीं लौटाया। अलग-अलग बहाना कर घुमाते रहे तब साहू का माथा ठनका और उसे ठगे जाने का एहसास हुआ।

विश्वास मेें लेने के लिए शुरुआत में दिया मुनाफा

वैशाली नगर थाना प्रभारी अमित अंदानी ने बताया कि ज्ञान प्रकाश साहू ने लालच में आकर उनकी फर्जी कंपनी में इवेस्ट करने की शुरुआत की। शुरू में कंपनी ने उसे मुनाफा दिया। मुनाफा और इनवेस्ट की राशि ऐप में दिखाई भी दे रही थी। इस लिए उसे भरोसा कर लिया। वर्ष 2019 से 2022 के बीच 1 करोड़ 30 लाख रुपए ठगों की कंपनी में इनवेस्ट कर दिया।