
परिवर्तन, गार्गी मिश्रा व विनोद बाहर, एसएन सिंह समेत 5 को सभा स्थल की जिम्मेदारी
भिलाई. भारतीय जनता पार्टी, भिलाई जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिजपुरिया ने 20 व 21 सितंबर को होने वाली परिवर्तन यात्रा को लेकर बैठक की। अध्यक्ष ने परिवर्तन यात्रा में कुछ परिवर्तन किया और कार्यविभाजन कर लिस्ट जारी कर दी है। पहले गार्गी शंकर मिश्रा को प्रेसवार्ता प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी तरह से पार्षद विनोद सिंह को भोजन की जवाबदारी दिए थे। अब नई सूचि में इनका नाम गायब है। सभा स्थल की जवाबदारी मंडल अध्यक्ष एसएन सिंह, दया सिंह, राजू श्रीवास्तव, मनीष अग्रवाल व पियूष मिश्रा को दिया गया है। अध्यक्ष, ब्रजेश बिजपुरिया ने बताया कि हटाए किसी को नहीं हैं, अन्य को भी जिम्मेदारी दी गई है।
प्रचार की कमान इनके हाथों में
इसी तरह से अमित मिश्रा, रिकेश व श्याम सुंदर को प्रचार-प्रसार की कमान दी गई है। इसमें समन्वयक जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया रहेंगे। वहीं यात्रा में राज्य सभा सदस्य, सरोज पाण्डेय, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल, पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व मंत्री रमशीला साहू मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस की वादा खिलाफी
भाजपा इस यात्रा को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन के नाम पर निकाल रही है। भिलाई में यात्रा की रूप रेखा तय की जा रही है। अध्यक्ष ने जिम्मेदारी को इस तरह से बांट दिया है। मीडिया जय प्रकाश यादव, अमित पाहुजा, जामुल में यात्रा प्रभारी रेखराम बंछोर, जागेश्वर सोनी, दुर्ग ग्रामीण में शैलेंद्र शेंडे, मोहन देवांगन, भिलाई विधानसभा में विधानसभा प्रभारी संजय जे दानी, उपासना साहू, मनोज तिवारी, तिलकराज यादव, गजानंद बंछोर, भागचंद जैन हैं।
सुपेला चौक की जिम्मेदारी
सुपेला चौक की जिम्मेदारी संदीप अग्रवाल, विजय शुक्ला, रूपराम साहू, प्रमोद सिंह, पुरषोत्तम देवांगन, सरला आचार्या को जिम्मेदारी दी गई है। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में योगेन्द्र सिंह, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रेमलाल साहू को जवाबदारी दिए हैं। भोजन व आवास व्यवस्था की जिम्मेदारी अब विजेंद्र सिंह, मुकेश अग्रवाल, सामाजिक समंवय प्रमुख शंकर लाल देवांगन, के. गणपति, सुंदर लाल साहू, भोजन -आवास व जलपान व्यवस्था की जिम्मेदारी विजय शुक्ला, राजेंद्र सिंह को दी गई है। बैकुंठधाम में अमर सोनकर, महेश वर्मा, विजय जायसवाल, अशोक गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।
Published on:
13 Sept 2023 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
