11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

गुड न्यूज: बहुत जल्द शुरू होगा नेहरू नगर ओवरब्रिज, रेलवे के क्षेत्र में कांक्रीटीकरण पूरा

नेहरू नगर एलशेप ब्रिज से आवाजाही के लिए अब शहरवासियों को ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जनवरी के आखिरी सप्ताह तक ब्रिज तैयार हो जाएगा। लोकार्पण के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

2 min read
Google source verification
Bhilai patrika

गुड न्यूज: बहुत जल्द शुरू होगा नेहरू नगर ओवरब्रिज, रेलवे के क्षेत्र में कांक्रीटीकरण पूरा

भिलाई@Patrika. नेहरू नगर एलशेप ब्रिज से आवाजाही के लिए अब शहरवासियों को ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जनवरी के आखिरी सप्ताह तक ब्रिज तैयार हो जाएगा। लोकार्पण के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। ब्रिज के रेलवे पोर्सन में कांक्रीटीकरण का काम रविवार की देर शाम को पूरा किया गया।@Patrika. पिछले महीने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे लाइन के ऊपर ३६ मीटर क्षेत्र में गर्डर लांच के बाद ठेकेदार ने कांक्रीटीकरण का शुरू किया गया था। सेतु संभाग लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव की अधिकारियों की मौजूदगी में रविवार को इस कार्य को पूरा किया गया। कांक्रीट को सुखने व सेट होने में कम से कम १० दिन लगेगा। इसके बाद डामरीकरण किया जाएगा। इस तरह इस महीने के अंत तक नेहरू नगर एलशेप ब्रिज वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार हो जाएगा।

टाउनशिप जाने के लिए नहीं घुमना पड़ेगा दो किलोमीटर
डामरीकरण के बाद लोग नेहरू नगर गुरुद्वारा चौक से सीधे टाउनशिप की ओर आवाजाही कर सकेंगे। नेहरू नगर चौक और रेलवे फाटक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।@Patrika. नेहरू नगर से टाउनशिप पहुंचने के लिए वायशेप ब्रिज या सुपेला की ओर लगभग दो किलोमीटर की अरिरिक्त की दूरी भी तय नहीं करना पड़ेगा। रेलवे के सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे फाटक से रोजाना ५० हजार लोग बस, कार, मोटर सायकिल से टाउनशिप से नेहरू नगर की ओर आवाजाही करते हैं।

हर पांच मिनट बाद बंद होती है फाटक
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे लाइन से दिनभर में मालगाड़ी, मेमू, पैसेंजर और एक्सप्रेस सहित १२५ गाडिय़ां गुजरती हैं। जिसके कारण हर पांच में नेहरू नगर स्थित समपार रेलवे फाटक ३-४ मिनट के लिए बंद रहती है। @Patrika. इससे नेहरू नगर से टाउनशिप सेक्टर-७ की ओर आने-जाने वाले लोगों की नेशनल हाइवे नेहरू नगर चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। अब परेशानी से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।

11 करोड़ से बन रहा अंडरब्रिज
अंडरब्रिज का काम भी फरवरी तक पूरा हो जाएगा। करीब ११ करोड़ की लागत से प्रियदर्शनी परिसर पश्चिम से टाउनशिप सेक्टर-७ चौक तक १३ मीटर चौड़ा टू टनल अंडर ब्रिज बनाया जा रहा है। @Patrika. टनल का काम लगभग पूरा हो गया है। रेलवे पटरी के दोनों किनारे कुछ दूरी तक शेड लगाया जाएगा। ताकि बारिश में अंडरब्रिज में पानी जमा न हो। इसके अलावा संपवेल भी बनाया जाएगा।

ओवरब्रिज के बारे में यह भी जानिए
-लागत-29 करोड़ 93 लाख 21 हजार रुपए
-3 अक्टूबर 2013 को प्रशासकीय स्वीकृति मिली
-२२ करोड़ ९० लाख ६१ हजार रुपए में सितंबर २०१५ में ठेका दिया
- २४ माह की अवधि अक्टूबर २०१७ तक पारा करना था। एक साल विलंब हुआ।
- 484.34 मीटर नेहरू नगर और 381.70 मीटर भिलाई की ओर है लंबाई है।
-९४१ मीटर लंबा है एलशेप ब्रिज
- ७५ मीटर रेलवे का भाग(१३ करोड़)
- 13 मीटर चौड़ा है एलशेप नेहरू नगर ब्रिज

कांक्रीट सेट होने जाने के बाद डामरीकरण
केके पाल, ईई, सेतू संभाग,राजनांदगांव ने बताया कि रेलवे एरिया का काम बाकी था। वह भी अब पूरा हो गया। कांक्रीट सेट होने जाने के बाद डामरीकरण किया जाएगा। लोकार्पण के बाद लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।