
500 रुपए के असली और नकली नोट की ऐसे करें पहचान, बाजार में है नकली नोटों की भरमार
भिलाई. इन दिनों बाजार से बैंक तक हर जगह नकली नोट की भरमार है। कई बार ग्राहक बैंक में जब पैसे लेकर जाता है तो उसे पता चलता है कि उसका दिया नोट नकली है। इसी तरह एटीएम से भी कई ग्राहकों को नकली नोट मिल रहा है। ऐसे में असली और नकली नोट की पहचान कैसे करें यह जानना बेहद जरूरी है। आमतौर पर 500 का नोट ज्यादा चलन में है। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे कि 500 के असली नोट की पहचान कैसे करें।
96 फीसदी नकली नोट पकड़े गए
साल 2020 और 2021 के बीच आरबीआई और अन्य बैंकों को कुल मिलाकर 5.45 करोड़ रुपए से ज्यादा के नकली नोट मिले है। इसमें से 2,08,625 नकली नोट पकड़े गए हैं, जिसमें से आरबीआई ने 8107 नकली नोट और अन्य बैंक ने 2,00,518 नोट यानी करीब 96 पर्सेंट नकली नोट पकड़े हैं।
ऐसे पहचाने 500 के नोट को
1. नोट को अगर किसी लाइट के सामने रखेंगे, तो इस जगह पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा.
2. आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल से नोट को रखने पर इस जगह पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा।
3. इस जगह पर देवनागरी में 500 लिखा दिखाई देगा।
4. महात्मा गांधी की तस्वीर को एकदम सेंटर में दिखाया गया है।
5. भारत और India के लेटर्स लिखे दिखाई देंगे।
6. नोट को हल्का मोड़ेंगे तो सिक्योरिटी थ्रीड के कलर का कलर हरा से नील में बदलता हुआ नजर आएगा।
7. पुराने नोट की तुलना में गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।
8. यहां महात्मा गांधी की पिक्चर है और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी दिखेगा।
9. ऊपर में लेफ्ट साइड और नीचे में राइट साइड नंबर बाएं से दाएं की तरफ बड़े होते जाते हैं।
10. यहां लिखे नंबर 500 का रंग बदलता है. इसका कलर हरा से नीला हो जाता है।
11. राइट साइड अशोक स्तम्भ है।
12. राइट साइड सर्कल बॉक्स, जिसमें 500 लिखा है, राइट और लेफ्ट साइड की तरफ 5 ब्लीड लाइंस हैं और अशोक स्तम्भ के प्रतीक, महात्मा गांधी की पिक्टर, जो रफली प्रिंट की गई हैं।
13. नोट की छपाई का साल लिखा हुआ है।
14. स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो प्रिंट है।
15. सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल है।
16. भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की पिक्चर प्रिंट है।
17. देवनागरी में 500 प्रिंट है।
Published on:
24 Oct 2021 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
