
बारिश थमते ही बढ़ा उमस (Photo Patrika)
CG Weather: भिलाई में तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद गुरुवार से मौसम खुल गया है। सूरज की तपिश से उमस में दोगुना इजाफा हो गया है। शुक्रवार को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान औसत से 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी पर 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में करीब 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, अगले पांच दिन दुर्ग जिले में बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी।
जबकि बिलासपुर और सरगुजा संभाग में बारिश का दौर तेज होगा। फिलहाल, रायपुर जिला तापमान में सबसे आगे हैं। यहां शुक्रवार को दिन का तापमान 32.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 20.5 डिग्री सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। विशेषज्ञ ने कहा है कि, प्रबल मानसूनी तंत्र के उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित होने के कारण वर्षा की गतिविधियों में कमी की संभावना है।
अब तक 302.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 408.3 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 247.0 मिमी. तहसील बोरी में दर्ज की गई है। धमधा 254.6 मिमी, अहिवारा 359.9 मिमी, भिलाई-3 में 272.2 मिमी और दुर्ग में 274.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
Published on:
12 Jul 2025 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
