
Board Exam की अच्छे से तैयारी के लिए तनाव मुक्त रहना है बेहद जरूरी, CBSE के podcast सुनकर स्टूडेंट्स कर सकते है माइंड फ्रेश
भिलाई. जामुल आदिवासी मोहल्ले में चबूतरे पर महिला की लाश मिली है। वहीं 50 मीटर दूर एक झोपड़ी में पति की लाश मिली। इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल में पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेजा है।
जामुल टीआई याकूब मेनन ने बताया कि मंगलवार शाम 4.30 बजे की घटना है। तिल्दा से आकर जीतू नेताम अपने पत्नी रामली बाई और तीन बच्चों के साथ जामुल आदिवासी मोहल्ला में बनाए गए मंच पर रहते थे। मोहल्ले के लोगों ने पूछताछ में बताया कि दोपहर में पति और पत्नी में कहासुनी हुई थी। दो बेटा और एक बेटी है। बड़ा बेटा कहीं गया था।
छोटा बेटा और बेटी खेलने चले गए। इधर शाम को 4.30 बजे रामली बाई (35 वर्ष) मंच पर सोई रही। मोहल्ले के लोगों ने हिलाडुला कर देखा। कोई हलचल नहीं थी। तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसके घर वालों के बारे में जानकारी ली। पता चला कि पति जीतू नेताम करीब 50 मीटर दूर एक झोपड़ी में पड़ा था। उसके गले में निशान मिला, लेकिन महिला के शरीर में कोई निशान नहीं है। प्रथमदृष्टि में मामला संदिग्ध है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है।
रामली बाई के गले में मिला निशान
रामली बाई के गले में एक तरफ निशान मिले हैं। इससे संदेह है कि उसकी हत्या की गई। वहीं जीतू के गले में सामने निशान मिला है। इसलिए आत्महत्या भी नहीं लग रहा है। आशंका है कि किसी ने दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
इस घटना से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। हालांकि जीतू और रामली दोनों घुमंतू थे। तिल्दा से आकर यहां जीवनयापन कर रहे थे। उसके पास घर नहीं था। तीन बच्चों को लेकर मंच पर ही सोते थे। मंच तीन तरफ से खुला है। पति और पत्नी की मौत से तीनों बच्चे अनाथ हो गए।
Published on:
4 Oct 2023, 6:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.