15 दिनों तक होती है भगवान की गुप्त पूजा
सेक्टर 4 जगन्नाथ मंदिर के पूजारी पितवास पाढ़ी ने बताया कि आयुर्वेदिक काढ़े में पीपली, जावित्री, शहद, नीम, केशर सहित कई ऐसे मसालों का उपयोग किया जाता है, जो शरीर को सर्दी, जुकाम, बुखार आदि में लाभदायक हो। इधर अणसर गृह में भगवान को उलटा सुलाया गया है। नेत्र उत्सव के पहले भगवान जगन्नाथ स्वस्थ हो जाएंगे। पर इससे पहले लगातार 15 दिनों तक भगवान की गुप्त पूजा की जा रही है। इसमें काढ़े लेकर पूजन तक की सेवा सब इस तरह की जाती है कि उसे कोई देख न पाए। इसलिए भगवान को मंदिर के गर्भगृह की जगह अणसर गृह में रखा गया है।