18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CSVTU में एडमिशन का नया नियम, अब ABC-APAR ID के बिना नहीं मिलेगा एडमिशन, जारी हुए निर्देश

CSVTU New Admission Rules: छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश लेने वाले सभी नए विद्यार्थियों के लिए बड़ा नियम लागू किया है।
2 min read
Google source verification
CSVTU Admission Guidelines 2026

सीएसवीटीयू (photo source- Patrika)

CSVTU Admission 2026: छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले सभी नए विद्यार्थियों के लिए एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी और अपार आईडी अनिवार्य कर दी है। विवि ने इस संबंध में सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि वैध एबीसी-अपार आईडी के बिना किसी भी विद्यार्थी को संबंधित पाठ्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विवि के निर्देशानुसार प्रवेश के बाद नामांकन के दौरान विद्यार्थियों को अपनी सही एबीसी और अपार आईडी दर्ज करनी होगी। सभी कॉलेजों को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वे कक्षाएं शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को आईडी बनवाने और उसका विवरण अपडेट कराने के लिए जागरूक करें। विवि ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया की जिम्मेदारी संस्था और विद्यार्थी दोनों की होगी।

वेबसाइट और हेल्पलाइन से मिलेगी सहायता

विवि ने बताया कि विद्यार्थी एबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर हेल्पलाइन और ई-मेल के माध्यम से सहायता भी उपलब्ध रहेगी। कुलसचिव अमित सिंह राजपूत द्वारा जारी निर्देश में सभी संबद्ध संस्थाओं से कहा गया है कि इस सूचना को प्राथमिकता के साथ विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि प्रवेश और नामांकन प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए।

डिजिटल रिकॉर्ड और क्रेडिट ट्रांसफर में मिलेगी सुविधा

सीएसवीटीयू के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एबीसी और अपार आईडी महत्वपूर्ण हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा और भविष्य में क्रेडिट ट्रांसफर, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए CSVTU ने यह व्यवस्था लागू की है। विश्वविद्यालय का कहना है कि इससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा और भविष्य में क्रेडिट ट्रांसफर, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट समेत अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। साथ ही सभी संबद्ध संस्थाओं से इस जानकारी को प्राथमिकता के साथ विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रवेश और नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।