17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्ग-रायपुर NH पर भीषण हादसा! खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Kumhari Road Accident: दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी के दशमेश ढाबा के पास भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार चार युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Road Accident

एक स्कूटी पर सवार 4 युवकों की जान गई (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Road Accident: दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Durg Raipur Highway: रायपुर जा रहे थे, रास्ते में हुआ हादसा

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमृत निर्मलकर (28) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पांच लोग रायपुर के बसंत विहार स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान भिलाई-3 थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर (क्रमांक CG 07 NA 0930) के पीछे उनकी स्कूटी जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण कि चार की मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों की पहचान कर ली है। मृतकों में शामिल हैं, अमृत निर्मलकर (28 वर्ष), लक्ष्मी निर्मलकर (26 वर्ष), यासना (7 वर्ष), डाली (4 वर्ष) वहीं आठ वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज एम्स रायपुर में चल रहा है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मर्चुरी भेज दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल बेहद भावुक रहा। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। ट्रैक्टर चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे दुर्घटना के समय की परिस्थितियों और वाहन खड़ा करने के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है।

NH 53 Accident: हाईवे पर क्यों खड़ा था ट्रैक्टर?

भिलाई-3 पुलिस के अनुसार जांच का सबसे अहम बिंदु यह है कि ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदा ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किस परिस्थिति में खड़ा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वाहन खड़ा करने के दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन किया गया था या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की विस्तृत विवेचना की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदारी तय कर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर खड़े भारी वाहनों और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रहे ऐसे हादसे यह संकेत दे रहे हैं कि हाईवे पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन और वाहन चालकों की सतर्कता दोनों ही बेहद जरूरी हैं।