
बच्चों ने सुनाई कृष्ण पर कविता, नृत्य ने बांधा समां
भिलाई. क्लासिकल डांस के साथ सेमी क्लासिकल शानदार प्रस्तुति के बीच अक्षयपात्र कैंपस में जन्माष्टमी सेलिब्रेशन के तीसरे दिन डांस की धूम रही। शनिवार को सुबह से शुरू हुई प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने कृष्ण पर आधारित कविता सुनाई। इसके बाद एकल और समूह नृत्य की स्पर्धा शुरू हुई जिसमें बच्चों ने कृष्ण पर आधारित फिल्मी गीत और भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्य स्पर्धा में निर्णायक डॉ पूर्णिमा लाल और अपूर्वा घाटे ने प्रतिभागियों को कई पैमानों पर परखा। इस अवसर पर शाम को बच्चों के लिए कुकिंग और निबंध प्रतियोगिता रखी गई।
शास्त्रीय नृत्य ने समां बांधा
दोपहर बाद शास्त्रीय नृत्य की स्पर्धा हुई जिसमें ओडि़सी, कुचीपुड़ी, मोहिनीअट्टम जैसे नृत्य की प्रस्तुति कलाकारों ने दी। इस स्पर्धा में निर्णायक सोनिया गजभिए थी। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने नृत्य में कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। कभी राधा-कृष्ण की अटखेलियों को दिखाया तो किसी ने मैया यशोदा और कान्हा के प्यार का वर्णन किया।
यादव समाज आज निकालेगा भगवान श्रीकृष्ण की झांकी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन पहले 2 सितंबर को यादव समाज शहर में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकालने जा रहा है। जिसमें भगवान की जीवंत की झांकी के साथ राऊत नाचा, पंथी नृत्य के अलावा फैंसी ड्रेस में कृष्ण-राधा, ग्वाला, सुदामा के रूप से सजे बच्चे मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। जिला यादव महासभा, नगर यादव महासभा, महिला यादव महासभा व यादव युवा कल्याण संगठन द्वारा संयुक्त रूप से यह झांकी निकाली जाएगी। यादव महासभा के संरक्षक मेघनाथ यादव व यादव युवा कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष किसन सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। इस दौरान द्वारका प्रसाद यादव, निर्मल यादव, भरत यादव भी मौजूद थे। पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा पचरीपारा यादव छात्रावास से सुबह 10 बजे निकलेगी। शोभायात्रा में सांसद सरोज पांडेय व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा हस्तशिल्प कला बोर्ड अध्यक्ष दीपक साहू, स्काउट्स-गाइड्स प्रदेश आयुक्त गजेन्द्र यादव, महापौर चंद्रिका चंद्राकर, थोक उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष शिवराज राऊत, भाजपा नेता राजेश ताम्रकार, गौसेवा विभाग महामंत्री मेघनाथ यादव, दुर्ग राज यादव अध्यक्ष बोधन यादव, भाजपा नेता जीत यादव भी शोभायात्रा में शामिल होंगे। यादव युवा कल्याण के जिलाध्यक्ष किसन यादव ने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को 1501 रुपए नगद व मेडल से पुरस्कृत किया जाएगा। द्वितीय को 1001 रुपए नगद व मेडल और तृतीय 501 रुपए नगद व मेडल दिया जाएगा।
गोपाल मंदिर में दही लूट
बैगा पारा दुर्ग स्थित गोपाल मंदिर में सोमवार कृष्ण जन्माष्टमी पर्वमनाया जाएगा। मंदिर के आचार्य राजा शर्माने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर में दही लूट कार्यक्रम भी होगा। मंदिर परिसर में पिछले दो दिनों से अध्याध्मिक कार्यक्रम चल रहा है। ३० अगस्त को महिलाओं ने बहुला चौथ व्रत रख पूजा पाठ की। वहीं शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने हलषष्ठी पूजा की। सोमवार को सुबह से भगवान की अराधना और रात १२ बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
हांडी लूट प्रतियोगिता
भारतीय यादव महासभा पुराना बस स्टैंड में 2 सितंबर को दोपहर 2 बजे हांडी लूट प्रतियोगिता करा रही है। कार्यक्रम में भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ यादव शामिल होंगे। जानकारी जिलाध्यक्ष राजेश ने दी।
खेलकूद स्पर्धा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ग्राम बिरेझर में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता रखा गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष किशोर वर्मा ने बताया कि क ार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के नेता रविन्द्र चौबे होंगे। ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
Published on:
02 Sept 2018 12:37 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
