
कार्तिक पूर्णिमा : अल सुबह श्रद्धालुओं ने नदी में लगाई डुबकी, किए दीपदान
भिलाई/दुर्ग. कार्तिक पूर्णिमा के मौके शिवनाथ नदी के तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने अल सुबह आस्था की डुबकी लगाई। लोग तड़के नदी तट पर पहुंच गए थे। सूर्योदय के पहले स्नान कर और दीप दान करने के बाद भगवान भुवन भास्कर को अध्र्य दिया। इसी के साथ ही नदी तट पर तीन दिवसीय मेला शुरू हो गया। देव दीपावली पर शाम को घरों में दीपमालाएं कर भगवान विष्णु का आह्वान भी करेंगे। आज ही सिख समाज के पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी का 54९ वां प्रकाश पर्व भी मनाया जा रहा है। इस मौके पर गुरुदारों में दो दिन पहले ही विशेष रौशनी की गई है। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद शबद कीर्तन का कार्यक्रम होगा। जिसके बाद लंगर भी बरताया जाएगा।
शिवनाथ नदी तट पर लगा मेला
कार्तिक पूॢणमा से नदी तट पर तीन दिवसीय मेला लग गया है। नदी तट पर पूजा सामग्रियों के पसरे सजे हुए थे। लोगों ने स्नान कर तट पर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया। सुबह से ही भगवान शिव के भजन गंूजते रहे। मेले में खाने-पीने के सामान के अलावा फैंसी आयटम सहित विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगे हुए हैं। बच्चों के खिलौने से लेकर बड़ों तक के लिए ऊनी कपड़े भी बिक्री के लिए सजे हुए हैं। विभिन्न प्रकार की मिठाई के अलावा इलेक्ट्रानिक्स के सामान भी बिक रहे हैं।
दुर्ग-भिलाई के सभी गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दुर्ग-भिलाई के सभी गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। शुक्रवार की रात 12 बजे से आतिशबाजी के साथ पुष्पवर्षा की गई। माना जाता है कि गुरुनानक देव जी का जन्म रात 12 बजे हुआ था। सुबह से ही गुरुद्वारों में चल रहे अखंड पाठ की समाप्ति के बाद शबद कीर्तन हुआ। जिसके बाद पंगत के जरिए संगत की सेवा भी की गई। जगह-जगह लंगर का भी आयोजन किया गया है।
विश्व कल्याण के लिए जलेंगे पांच हजार दीप
सर्वधर्म समभाव और विश्वकल्याण की भावना के साथ देश के जवानों के नाम सेक्टर 2 की सड़क 24 में पांच हजार से ज्यादा दीप जलाएं जाएंगे। सिद्ध श्री निकंदनराज दरबार के अरविंद पुरी ने बताया कि इस दीपदान महोत्सव से पहले दोपहर ३ बजे से सुंदरकांड का पाठ होगा। शाम गोधुली बेला में कोई भी व्यक्ति यहां आकर अपने आराध्य देव, गुरुजन, परिजन, देश-प्रदेश की खुशहाली के नाम दीप प्रज्ज्वलित कर सकेगा। इस अवसर पर भंडारा भी होगा।
Published on:
23 Nov 2018 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
