25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखो.. रिसाली में निगम ने भाजपा का निकाला झंडा और कांग्रेस का छोड़ा

भड़के भाजपा के नेता निगम के अधिकारी पर,

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Oct 01, 2023

देखो.. रिसाली में निगम ने भाजपा का निकाला झंडा और कांग्रेस का छोड़ा

देखो.. रिसाली में निगम ने भाजपा का निकाला झंडा और कांग्रेस का छोड़ा

भिलाई. रिसाली के कृष्णा टॉकिज रोड में नगर निगम, रिसाली की टीम रविवार को देर शाम में सड़कों पर लगे बैनर, पोस्टर, झंडा निकालने के लिए निकली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देखा कि निगम की टीम सिर्फ भाजपा का ही झंडा, बैनर निकाल रही है। कांग्रेस के झंडे को छोड़ते जा रही है। इस पर भाजपा के नेता ने निगम की गाड़ी के साथ चल रहे अधिकारी के साथ पूछताछ किया। दोनों में कुछ देर बहस हुई। इसके बाद वाहन समेत निगम के कर्मचारी वहां से निकल गए।

निगम अधिकारी कर रहे पक्षपात
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य, ओबीसी पंचराम साहू ने बताया कि वे कृष्णा टॉकिज रोड से जा रहे थे। तब देखा कि निगम के कर्मचारी भाजपा के झंडों को निकालकर वाहन में डाल रहे हैं। इसके बाद देखा कि बैनर, पोस्टर को भी निकाला जा रहा है। इसके साथ-साथ कांग्रेस के लगे झंडों व बैनर, पोस्टरों को छोड़ दिया जा रहा है। वे नए झंडा लगाने वालों को रोक भी नहीं रहे थे।

बिना जवाब दिए चल दिए
उन्होंने बताया कि यह देखकर वाहन के साथ चल रहे राजस्व अधिकारी से पूछताछ की गई। आखिर सिर्फ एक पार्टी का झंडा ही क्यों निकाला जा रहा है। दूसरे का लगाया जा रहा है, तब उसे क्यों नहीं रोका जा रहा है। इस सवाल पर पहले राजस्व अधिकारी ने कहा कि भाजपा ने अनुमति लेकर झंडा, बैनर लगाया है क्या। इस पर उनसे पूछा गया, कि क्या कांग्रेस ने अनुमति लिया है। इस पर वे बिना जवाब दिए लौट गए।

कांग्रेस के लिए कर रहे काम
भाजपा के पंचराम साहू ने बताया कि रिसाली में निगम अधिकारी सरकारी काम छोड़ कांग्रेस का काम कर रहे हैं। ऐसा देखने से लग रहा है। कांग्रेस नेता की नजर में भाजपा का झंडा नजर न आए, इस वजह से निकाला जा रहा है। यही स्थिति रही, तो भाजपा इसके खिलाफ ठोस पहल करेगी।