18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखो.. निगम ने व्यवस्था दुरुस्त करने खर्च किए डेढ़ करोड़, काम पुराने ढर्रे पर

केंद्र के निर्देश का भी पालन नहीं,

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Jul 23, 2023

देखो.. निगम ने व्यवस्था दुरुस्त करने खर्च किए डेढ़ करोड़, काम पुराने ढर्रे पर

देखो.. निगम ने व्यवस्था दुरुस्त करने खर्च किए डेढ़ करोड़, काम पुराने ढर्रे पर

भिलाई. नगर निगम, भिलाई के वार्डों में कचरा डंप करने जगह तय हैं। इससे डंप किए हुए स्थल पर पूरे दिन गंदगी पड़ी रहती थी। निगम के अधिकारियों ने तय किया है कि कचरे को चिंहित स्थल पर नहीं, रिक्शा आकर टैक्टर ट्रॉली पर ही डंप करे। ट्रैक्टर ट्रॉली भर जाने पर उसे लेकर ट्रेंचिंग ग्राउंड में पहुंचा दिया जाए। इसके बाद डेढ़ करोड़ खर्च कर नगर निगम, भिलाई ने दर्जन भर से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदा और अब वह अलग-अलग जोन की रौनक बढ़ा रहे हैं। व्यवस्था बदली नहीं आज भी कचरा डंप करने का काम पुराने ढर्रे पर जारी है।

डेढ़ करोड़ से अधिक खर्च किए ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदने में
15 वें वित्त आयोग से जारी रकम से निगम ने स्वास्थ्य विभाग के लिए ट्रेक्टर व ट्राली खरीदा। 35 एचपी क्षमता की जिस ट्रेक्टर को खरीदे हैं, उसके प्रति ट्रेक्टर की कीमत करीब 5.60 लाख रुपए है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1500 केजी है। करीब ढेड़ करोड़ की लागत से 15 ट्रेक्टर, ट्राली खरीदा गया है।

केंद्र के निर्देश का भी पालन नहीं
स्वास्थ्य विभाग के जिम्म्ेदार के मुताबिक केंद्र से निर्देश मिला है कि ई-रिक्शा व रिक्शा से एकत्र होने वाले कचरे को जमीन में डंप करने की जगह सीधे ट्रेक्टर ट्राली में ही खाली किया जाना है। इसके लिए ट्रैक्टर की विशेष ट्रॉली तैयार किए। इसमें सीधे रिक्शा ट्रॉली में चढ़कर कचरा डंप कर सके। बाद में इन कचरों से भरी ट्राली को प्रोसेसिंग प्लांट में लेकर जाना था।

पुराने ढर्रे पर चल रहा काम
अभी भी निगम के जोन क्षेत्र में कचरा डंप उस स्थान पर ही किया जा रहा है। जहां पहले किया करते थे। इस तरह से ट्रैक्टर ट्रॉली में रिक्शा आकर कचरा सीधे डंप करने की योजना ठंडे बस्ते में चली गई है। इससे कचरा जगह-जगह डंप होने से लोगों को जो परेशानी होती थी। वह अभी भी बनी हुई है।

जोन दफ्तर की बढ़ा रहे शोभा
15 वें वित्त आयोग से जारी रकम से खरीदे गए ट्रैक्टर और ट्रॉली अब जोन कार्यालयों की शोभा बढ़ा रहे हैं। 1.5 करोड़ रुपए के ट्रैक्टर ट्रॉली को जिस वक्त लिया जा रहा था। तब स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा था कि ट्रैक्टर ट्रॉली बनकर आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में इसका उपयोग किया जाएगा, लेकिन जोन दफ्तर में यह वाहन खड़े हुए हैं।