भिलाई

देखो.. एनर्जी सेविंग के टिप्स क्रेडा दे रही भिलाई के अभियंताओं को

खिड़कियां होना कितना जरूरी,

less than 1 minute read
May 29, 2023
देखो.. एनर्जी सेविंग के टिप्स क्रेडा दे रही भिलाई के अभियंताओं को

भिलाई. नगर पालिक निगम, भिलाई के सभागार में सोमवार को क्रेडा से आए ट्रेनर ने निगम के अभियंताओं को एनर्जी कंजर्वेशन को लेकर प्रशिक्षण दिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण में एनर्जी सेविंग के बारे में निगम के अभियंताओं को जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के पहले दिन ट्रेनर प्रीति गुप्ता व साउमेन जाएन ने अभियंताओं को प्रशिक्षण में बताया कि पहले रौशनी के लिए बल्ब का उपयोग किया जाता था, फिर इसके स्थान पर एलईडी लाइट का उपयोग किया जाने लगा। इस प्रकार धीरे-धीरे परिवर्तन आने लगा है और एनर्जी कंजर्वेशन की ओर आगे बढ़ोतरी हो रही है।

खिड़कियां होना कितना जरूरी
इसी प्रकार बिल्डिंग के बारे में प्रशिक्षण में बताया गया। सूर्य की दिशा के हिसाब से इसका आउट साइड की दीवार की मोटाई कितनी होनी चाहिए। छत की मोटाई कितनी होनी चाहिए। घरों में खिड़की होना कितना जरूरी है। इसकी साइज क्या होनी चाहिए, बिल्डिंग में सिंगल ग्लास व डबल ग्लास का क्या महत्व है। डबल ग्लास क्यों होना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

तब होगा एयर कंडीशनर का उपयोग कम
प्रशिक्षण में ट्रेनर ने बताया की भवन में जितना ही हिट कम होगा उतना ही एनर्जी सेविंग की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। जैसे की हिट कम होने पर एयर कंडीशनर का उपयोग कम होगा। सबसे पहले ट्रेनिंग में छत्तीसगढ़ के जलवायु के संबंध में बताया गया। इसके मुताबिक एनर्जी सेविंग को विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी सहित निगम के उप अभियंता, सहायक अभियंता मौजूद रहे।

Published on:
29 May 2023 06:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर