19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखो.. अब और 4 लाख खर्च करने की तैयारी

32 लाख खर्च कर ऑडिटोरियम का किए मरम्मत, छत से टपकने लगा पानी,

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Jul 11, 2023

देखो.. अब और 4 लाख खर्च करने की तैयारी

देखो.. अब और 4 लाख खर्च करने की तैयारी

भिलाई. खुर्सीपार में ऑडिटोरियम का 9 माह पहले 32 लाख खर्च कर मरम्मत किए थे। पहली बारिश में ही पानी टपकने लगा है। अब निगम के अधिकारी छत का मरम्मत करने के नाम पर फिर उसमें 4 लाख खर्च करने की तैयारी में जुट गए हैं। नगर पालिक निगम, भिलाई के वार्ड-50 नवीन कॉलेज ऑडिटोरियम भवन के छत में वाटर पुरफिंग बिटूमीन कोङ्क्षटग कार्य के नाम से यह टेंडर निकाला गया है। मंगलवार को शाम 5.30 बजे तक इसके लिए निविदा फार्म जमा करने का वक्त था।

35 लाख का था पहला टेंडर
नगर पालिक निगम, भिलाई ने खुर्सीपार के पुराने बीएसपी स्कूल (वर्तमान में महाविद्यालय) के ऑडिटोरियम का मरम्मत कार्य किया। मरम्मत के नाम पर ऑडिटोरियम के भीतर में टाइल्स लगाना, रंग-रोगन लगाया गया। ऑडिटोरियम के भीतर मंच और भवन के बाहर रंगीन तस्वीर भी बनवाई गई। इससे भीतर व बाहर यह खूबसूरत नजर आए। 35 लाख के इस कार्य को एल-1 आने पर ठेकेदार ने 32 लाख में लिया था। भवन का मरम्मत कार्य इस राशि से किए थे।

पहली बारिश में भवन के भीतर जमा हो गया पानी
ऑडिटोरियम को मरम्मत के बाद लोकार्पण किए और पहली बारिश भी वह झेल नहीं पाया। बारिश का पानी टपकते हुए ऑडिटोरियम के भीतर में जमा हो गया। यह देखकर निगम के अधिकारियों ने आनन-फानन में एक और टेंडर 4 लाख का बुला लिया है। असल में इसकी जांच होनी थी कि पहले 32 लाख जो खर्च हुए, उसमें निगम के किस इंजीनियर ने यह काम करवाया।

खड़े हो रहे सवाल
नगर पालिक निगम, भिलाई के काम पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर निगम ने जिस एजेंसी को मरम्मत का काम दिया था। उसने क्या काम किए। 32 लाख में क्या छत का मरम्मत शामिल नहीं था। महज दीवारों का रंग-रोगन, एक लेयर प्लास्टर, टाइल्स, खिड़की और ग्रील का काम करने का ठेका था। यह सबकुछ जांच का विषय है, सवाल उठता है कि क्या निगम के उच्चाधिकारी इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। पूजा पिल्लै, जोन आयुक्त, शिवाजी नगर जोन-4 ने बताया कि ऑडिटोरियम का 32 लाख में मरम्मत के दौरान क्या काम हुआ, यह इंजीनियर बताएंगे। उनसे जानकारी लेना होगा।