12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखो.. सिरसा गेट अंडरब्रिज मरम्मत के लिए 3 दिनों तक रहेगा बंद, 4 किलोमीटर घूमकर जाने मजबूर

सिरसा गेट भिलाई-3 के अंडरब्रिज को 3 दिनों के लिए शुक्रवार से बंद कर दिया गया है। इसके साथ-साथ भीतर में सड़क के मरम्मत काम को शुरू कर दिया गया है। अंडरब्रिज को मरम्मत कार्य के लिए बंद किया गया है। इस वजह से यहां से गुजरने वालों को अब जीकेबिन होकर, करीब 4 किलोमीटर घूमकर अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है। इसी तरह से नौकरी में जाने वाले लोग भी इस राह का इस्तेमाल करते हैं।एनएसपीसीएल से स्लैग लेकर दौडऩे वाले वाहन भी इस मार्ग से होकर ही गुजरते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Feb 16, 2024

देखो.. सिरसा गेट अंडरब्रिज मरम्मत के लिए 3 दिनों तक रहेगा बंद, 4 किलोमीटर घूमकर जाने मजबूर

देखो.. सिरसा गेट अंडरब्रिज मरम्मत के लिए 3 दिनों तक रहेगा बंद, 4 किलोमीटर घूमकर जाने मजबूर

नाली का पानी आ रहा था लोगों के कपड़ों तक

अंडरब्रिज से पानी की निकासी के लिए नाली बनाकर, उसके ऊपर ग्रील का फ्रेम लगा दिया गया था। वह फ्रेम टूट चुका है। इसकी वजह से इस पर से गुजरने पर वाहन से गंदा पानी लोगों के कपड़ों तक पहुंच रहा था। अब मरम्मत के दौरान इसे सुधार दिया जाएगा। इसके साथ-साथ कई जगह पर अंडरब्रिज में पानी एकत्र हो रहा था। इसकी भी मरम्मत कर दी जाएगी। पानी निकासी व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। यह सभी काम तीन दिनों के भीतर कर लिया जाएगा।

रेलवे पटरी पार कर रहे राहगीर

पैदल गुजरने वाले लोग सिरसागेट रेलवे फाटक, जो बंद हो चुका है। वहां से रेलवे पटरी पार करके पुरैना की तरफ जा रहे हैं और पुरैना की ओर से आने वाले भी इस पटरी को पार कर रहे हैं। पैदल और साइकिल सवार इस रास्ते को अपना लिए हैं।

40 हजार से अधिक लोग करते हैं आवाजाही

सिरसा गेट से हर दिन करीब 40 हजार से अधिक राहगीर आवाजाही करते थे। अंडरब्रिज बन जाने से इनकी संख्या में और इजाफा हुआ। भिलाई से बीएमवाय इलेक्ट्रिक शेड के लिए नौकरी पर जाने वाले भी इस रास्ते का ही उपयोग करने लगे हैं। एनएसपीसीएल व पीपीयार्ड में भी ड्यूटी करने वालों के लिए यह रास्ता ही बेहतर है। कुम्हारी में फ्लाइ ओवर का काम जारी है, इस वजह से रायपुर जाने के लिए कार चालक भी, अमलेश्वर होकर इस राह से होकर ही जाते हैं।