
देखो.. अनोखा प्रदर्शन, Bhilai भाजयुमो ने खराब सड़कों पर रोपा धान
भिलाई. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को भिलाई निगम के वार्ड-22 सुंदर विहार कॉलोनी में अनोखा प्रदर्शन किया। भाजयुमो ने यहां की खस्ताहाल सड़कों पर ही धान रोपा। इस तरह से वे शहर सरकार को जगाने का प्रयास किए। विधानसभा के चुनाव निकट है, ऐसे में इस तरह से राजनीतिक दल कुछ नया करके चर्चा में बने रहने का प्रयास करने में जुटे हैं। भाजयुमो का तर्क था कि सुंदर विहार कॉलोनी के रहने वाले यहां की सड़कों में मौजूद गड्ढों से परेशान हैं। इस वजह से ऐसा प्रदर्शन किया गया है।
टैक्स और यूजर चार्ज ले रहे
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मयंक गुप्ता ने बताया कि निगम प्रशासन वार्ड-22 कुरूद को मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, नाली, साफ सफाई की व्यवस्था भी नहीं दे पा रही है। निगम प्रशासन केवल यूजर चार्ज, टैक्स वसूली में निरंतर ध्यान दे रही है। सड़क में गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। इस ओर निगम का ध्यान दिलाने के लिए यह प्रयास किए हैं।
यह रहे मौजूद
भाजयुमो के इस सांकेतिक प्रदर्शन में भाजपा वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, स्वीटी कौशिक, दिनेश मिश्रा, अर्जुन साहू, पार्षद नोहर वर्मा, विश्वरंजन सिंह, नरेंद्र निषाद, जीत शर्मा, दीनदयाल गुप्ता, दिलीप सिंह, दिनेश सिंह, शिव बघेल, निखिल सोनी, राजेश जयसवाल, लीला ताई जावेडकर, पोखन ठाकुर, गौतम गुप्ता, पुष्पा जयसवाल, प्रियंका दुबे, शुभांगी भुयर, कंचन सोनी, सरोज सिंह, भारती बेन, सीमा निषाद, दुलारी वर्मा, भाजयुमो वैशाली नगर मीडिया प्रभारी अजय वारी, जयदीप मौर्या, सत्यम साहू, संस्कार शुक्ला, आदेश गुरलानी, निलेश पटेल, शिवम, आदित्य यादव, उत्तम यादव, धनंजय यादव, प्रिंस वर्मा मौजूद थे।
Published on:
03 Aug 2023 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
