
भिलाई के एक होटल में एक प्रेमी जोड़े ने फंदे से लटक कर जान दे दी। जोड़े का शव पंखे से लटकता मिला, जिससे सनसनी फैल गई। मामले की सूचना होटल संचालक द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पंखे से उतारा। वहीं इसकी सूचना परिजनों को दे दी है। हालांकि दोनों की आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।
जानकारी अनुसार, स्मृति नगर के होटल क्रिस में बुधवार की सुबह होटल के वेटर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो तोड़कर देखने पर प्रेमी जोड़ा पंखे पर लटके मिले। घटना की जानकारी होटल मैनेजर द्वारा पुलिस को दी गई। तब तत्काल स्मृतिनगर चौकी की टीम भी घटनास्थल पर पहुँच गई।
जांच में पता चला की कातुलबोर्ड दुर्ग निवासी अफरोज खान और उसकी प्रेमिका तापसी निवासी कोहका के साथ नाइट रुके थी।दोनों एक दूसरे के साथ प्रेम संबंध में थे। मृतक युवक शादीशुदा था। ये सब जानते हुए भी युवती उससे प्यार कर बैठी। वहीं अब पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
09 Nov 2022 03:39 pm
Published on:
09 Nov 2022 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
