10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahadev Betting App: नोएडा में तीन दिन तक सोई नहीं पुलिस, तब महादेव बुक की ब्रांच समेत 9 गिरफ्तार, 3 लैपटॉप और 15 मोबाइल जब्त

CG NEWS, Mahadev Online Satta: पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के फ्लैट में संचालित महादेव बुक एप की ब्रांच पर छापा मारकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Mahadev Betting App

Mahadev Betting App

Mahadev Online Satta: उत्तर प्रदेश ग्रेटर नोएडा के एलस्टोनिया अपार्टमेंट में दुर्ग पुलिस ने दबिश दी। 9 वें मंजिल पर टीम ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही एक युवक ने दरवाजा खोला, टीम धड़धड़ाकर उंदर घुस गई। कमरे में 9 युवक पकड़े गए। सभी से चालू हालत में लैपटाप और मोबाइल को जब्त किया। सभी युवक पुलिस को देखते भौचक रहे गए। मौके से 3 लैपटॉप, 15 एड्राइड मोबाइल, लाखों- करोड़ों रुपए के लेनदेन का हिसाब, बैंक पासबुक और एटीएम जब्त किया गया है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रेटर नोयडा में महादेव ब्रांच संचालित होने की सूचना मिली। दोनों मोबाइल नम्बरों को ट्रेस किया। लोकेशन क्लीयर होने पर दो गाडिय़ों में टीम रवाना हुई। खोजबीन करते हुए टीम एलस्टोनिया अपार्टमेंट में पहुंची। एक टीम नीचे खड़ी थी। दूसरी टीम 9 वें मंजिला पर पहुंची। रुम क्लीयर होने पर दोनों टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी कई लड़कों को दिल्ली लेकर गया है। महादेव ऐप को ऑपरेट करने में लगा दिया।

इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने लोकेश कलवानी (32वर्ष) निवासी सुंदर बाजार भाटापारा, अभिषेक सिंह (37वर्ष) निवासी शांति नगर, विशाल कुशवाहा (24वर्ष) निवासी एसीसी जामुल, अंकुश वर्मा (25वर्ष) निवासी कैम्प-1 छावनी, आकाश साहू (24वर्ष) निवासी हार्डवेयर लाइन सुपेला, अंकित कनौजिया (24वर्ष) निवासी वैशाली नगर, वैभव सिंह (24वर्ष) निवासी टिकरापारा बिलासपुर, शुभम राव (19वर्ष) निवासी एचएससीएल कालोनी सेक्टर-6 व बी आशीष (20वर्ष) निवासी खुर्सीपार शामिल हैं।