25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉकी का जादू चलाने देशभर के 22 पुरुष और 6 महिला टीम जुटेंगी राजनांदगांव में, नामी खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा

महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलने के लिए देशभर की नामी टीमें यहां आएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 23 Dec 2017, 3:40 PM IST

patrika

राजनांदगांव. महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलने के लिए देशभर की नामी टीमें यहां आएंगी। यहां आयोजन समिति के पास देश की २२ टीमों की स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा छह महिला टीमें यहां आएंगी। प्रतियोगिता का यह 76 वां वर्ष होगा।

कई नामी खिलाड़ी होंगे शामिल
आयोजन की तैयारियां स्टेडियम समिति और हॉकी संघ ने शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में पूरा टूर्नामेंट आयोजित होगा। हॉकी संघ ने आयोजन में शामिल होने के लिए महीने भर पहले से टीमों से संपर्क करना शुरू कर दिया था और यहां २२ टीमों के नाम भी तय हो गए हैं जो यहां खेलेंगी। सभी टीमों में भारतीय हॉकी टीम के कई नामी खिलाड़ी होंगे। पिछले ७५ सालों से खेली जा रही इस प्रतियोगिता में पहली बार महिला वर्ग के मैच भी खेले जाएंगे। पिछली बार महिलाओं को भी इस प्रतियोगिता में मैदान दिए जाने का मुद्दा 'पत्रिकाÓ ने उठाया था। इसके बाद आने वाले साल से ऐसा करने पर सहमति बनी थी और अब यहां के दर्शक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में महिला वर्ग के मैच भी देख सकेंगे। इसके लिए छह महिला टीमों की स्वीकृति मिल गई है। महिला टीमों में हरियाणा इलेवन, एमपी हॉकी अकादमी ग्वालियर, स्पोट्र्स कॉलेज गोरखपुर यूपी, झारखंड इलेवन, यूको बैंक और छत्तीसगढ़ इलेवन की टीमें यहां आएंगी।
बीपीसीएल नई दिल्ली
ओएनजीसी नई दिल्ली
इंडियन ऑयल मुंबई
साई मुंबई
आर्टिलरी सेंटर हैदराबाद
इंडियन बैंक चेन्नई
ईएमई जालंधर
स्पोट्र्स अथारिटी आफ इंडिया रांची
साई भोपाल
सेन्ट्रल रेलवे मुंबई
स्पोट्र्स हॉस्टल पानपोस उड़ीसा
हॉकी झारखंड
सेल अकादमी राऊरकेला
इस्टर्न रेलवे कोलकाता
साऊथ सेंटर सिकंदराबाद
स्पोट्र्स हॉस्टल भुवनेश्वर
आरसीएफ कपूरथला
एमपी हॉकी अकादमी भोपाल
स्पोट्र्स कॉलेज लखनऊ
पंजाब नेशनल बैंक नई दिल्ली
आर्टिलरी सेंटर नासिक
डीएचए राजनांदगांव

वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस कल
राजनांदगांव. आदिवासी धु्रव गोड़ समाज परिक्षेत्र ठाकुरटोला में शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस २४ दिसंबर को सुबह १० बजे से प्रारंभ होगा। सर्वप्रथम बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना की जाएगी। उसके पश्चात गांव में कलश यात्रा महिलाओं के द्वारा गली गली में निकाली जाएगी। शोभा रैली का कलश यात्रा नेतृत्व सिम्मन सिंह मंडावी द्वारा किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग