25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोगी ने फिर कसा तंज, छत्तीसगढ़ में सचिवालय में बैठकर सरकार चला रही मदिरालय

छजकां प्रमुख जोगी ने कहा कि 2018 में उनकी सरकार आने पर युवा, महिला, आदिवासी, दलित, गरीब किसान सभी के जीवन में नया सबेरा होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 23 Dec 2017, 2:32 PM IST

patrika

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने शुक्रवार रात शहर के कन्हारपुरी वार्ड में घासीदास जयंती समारोह में कहा कि प्रदेश में काबिज सरकार झूठ और लूट के जरिए राज कर रही है और 2018 में इसकी विदाई तय है। उन्होंने कहा कि बाबा घासीदास के सत्य के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने अपना शपथ पत्र जारी किया है।

जोगी ने कहा कि यह धार्मिक आयोजन है और इसमें वे राजनीतिक बात नहीं कहेंगे लेकिन उन्होंने इशारों इशारों में ही भाजपा सरकार और उसके मुखिया पर जमकर व्यंग बाण चलाये। उन्होंने किसी नेता या पार्टी का नाम लिये बगैर बीते 14 साल में प्रदेश में चले कुशासन का विस्तार से वर्णन किया और किसान, युवा, महिला, दलित आदिवासी के जीवन में छायी बदहाली पर सरकार की बखिया उधेड़ी।

2018 में होगा नया सबेरा
छजकां प्रमुख जोगी ने कहा कि 2018 में उनकी सरकार आने पर युवा, महिला, आदिवासी, दलित, गरीब किसान सभी के जीवन में नया सबेरा होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का विजन और मिशन चुनाव से एक साल पहले ही शपथ पत्र के माध्यम से जनता के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि 14 सालों में प्रदेश को बदहाल कर अब सरकार सचिवालय में बैठकर मदिरालय चला रही है जो शर्मनाक है। प्रदेश की जनता इस सरकार को कतई माफ नहीं करेगी।

जोगी ने कहा कि बाबा घासीदास के प्रमुख संदेशों में एक संदेश मद्य निषेध भी था इसीलिये उन्होंने संकल्प लिया है कि उनकी सरकार कानून बना कर पूरे छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागू करेगी। साथ ही आदिवासी अंचलों में धार्मिक मान्यताओं के लिये शराबबंदी से छूट भी दी जाएगी। बाबा घासीदास के जीवन से जुड़े तमाम प्रसंगों को सुनाते हुये जोगी ने कहा कि वे स्वयं सतनाम के मार्ग पर चलने वाले हैं और भविष्य में भी प्रदेश की सरकार को बाबा के बताये सिद्धांतों के आधार पर चलाएंगे।

इसके पूर्व जोगी ने जैतखम्भ पर पूजा अर्चना की। समारोह में प्रमुख रूप से छजकां के जिला अध्यक्ष जरनैल सिंह भटिया, शहर जिला अध्यक्ष मेहुल मारू, नंदलाल बंदे, कुतबुद्दीन सोलंकी, रज्जु जॉन, लोकनाथ भारती, अवधेष प्रजापति, युवराज ढीडही, सुनीता साहू, मधु मिश्रा, किशोर बैद, राजेश चौहान, कुबेर वैष्णव, मंजू बारले सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग