
bhilai
भिलाई. सेक्टर 6 बी मार्केट शॉप 528 निवासी टेंट व्यापारी वी राजेश के घर में चोरी करने घुसा पड़ोसी अंकित अग्रवाल पकड़ा गया। वह घर में चोरी कर ही रहा था कि मकान मालिक राजेश आ गया। उसेदेखकर आरोपी भाग कर पीछे बाड़ी में छुप गया। राजेश ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। खोजबीन में वह घर के पीछे कोने में छुपा हुआ था। पुलिस ने जब टार्च मारा तो वह दीवार के कोने में दुबका हुआ था। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से १६ हजार नकदी व सोने चांदी के जेवर समेत २ लाख ९ हजार रुपए बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा ४५७, ३८० के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया।
भिलाई नगर थाना पुलिस ने बताया कि टेंट व्यापारी वी राजेश शुक्रवार की रात १०.३० बजे परिवार के साथ सिविक सेंटर चौपाटी गया था। आधे घंटे के बाद चौपाटी से घर लौटा तो देखा आलमारी के सामने बिखरे पड़े थे। डिब्बे रखी ज्वेलरी व पैंट से १६ हजार रुपए नकद पार थे।
पहले से कर रहा था रैकी
आरोपी अंकित ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से उसकी रैकी कर रहा था। छत से देख रहा था कि राजेश रात में परिवार के साथ चौपाटी जा रहा है। पीछे से उसके घर में घुस गया
पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची, तीन बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार
तिल्दा नेवरा निवासी तीन चोरी के दुपहिया वाहनों को पाटन में बेचने ग्राहक तलाश रहा था। मुखबिर के सूचना पर पुलिस खरीदार बनकर पहुंची। १०-१५ हजार रुपए में गाड़ी का सौदा किया। इसके बाद कागजाद मांगे तो उनके पास गाड़ी के कागज नहीं थे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तीन बाइक उनके कब्जे से बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ चोरी के तहत अपराध दर्ज किया।
पाटन एसडीओपी राजीव शर्मा ने बताया कि लगातर बाइक चोरी की शिकायते मिल रही थी। टीम को अलग से संदिग्धों पर नजर रख्रे तैयार किया गया था। तभी मुखबिर से सूचना मिली। तिलदा नेवरा निवासी आरोपी रवि कुमार (३७ वर्ष) पाटन में पुरानी गाड़ी बेचने की बात कर रहा था। पुलिस पहुंची और उससे गाड़ी के लिए सैदा किया। वह बताया कि रायपुर में गाड़ी को रखा है। गाड़ी दो साल चली है। १० से १५ हजार रुपए में बेच देगा। सिविल में पुलिस ने उससे कहा कि गाड़ी कहा है। पुलिस ने साथ में उसके घर पहुंची। दो बाइक बरामद कर लिया। जब यह पता चलाकि पुलिस है तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने रवि कुमार से दो बाइक बरामद किया। दोनों बाइक रायपुर और दुर्ग में चोरी करना स्वीकार किया। इसी तरह ग्राम घुमका निवासी आरोपी रमाकांत मेश्राम (२५ वर्ष) ने चोरी की बाइक बेचने के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा ४१(१,४), ३७९ के तहत अपराध दर्ज किया।
Published on:
08 Jun 2019 11:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
