भिलाई

सनकी प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, पहले ब्लेड से रेता गला फिर….खून से लथपथ मिली लाश

Bhilai Crime News: तीन बच्चों के साथ पति को छोड़कर दस साल से मायके रहने वाली महिला की खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

2 min read
Sep 13, 2023
प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

CG Crime News: भिलाई। आदर्शनगर बाबापारा की रहने वाली महिला जमुना बाई गोस्वामी (35 वर्ष) अपने पति राहुल गोस्वामी और तीन बच्चों को ओडिशा में छोड़कर मायके में रह रही थी। यहां मजदूरी कर जीवनयापन करने लगी। इसी बीच उसकी मुलाकात पुरई के यशवंत साहू से हुई।

यशवंत को जब उसके बारे में जानकारी हुई तो तब उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जमुना भी उसके प्रभाव में आकर प्रेम करने लगी। दोनों का प्रेम प्रसंग का (Crime News) सिलसिला करीब 2 साल से चल रहा था।

lover murdered girlfriend: अक्सर जमुना उसे शाम को 6 से 7 बजे घर के पास ही मैदान में बुलाती थी। दोनों वहीं मिलते थे। इधर यशवंत की प्रेम कहानी उसकी पत्नी को पता चली तो वह चार महीने से उसे छोड़कर मायके में रह रही थी। परिवार से अलग और जमुना की जरूरतों से प्रेमी यशवंत परेशान हो गया। इस वजह उसकी हत्या करने की रणनीति बनाई। सोमवार को शाम करीब 7 बजे उससे मिलने करगाडीह महुआरी भाठा आया। उसे बातों में काफी देर तक उलझाए रहा। तीन दिन पहले उसने ब्लेड खरीदा था, जिसे जेब में रखा था। सोमवार को उससे मिलने पहुंचा।

जमुना बाई के गमछा से ही उसका गला दबा दिया। वह बचाने के लिए छटपटाई, लेकिन कसाई यशवंत ने उसे नहीं छोड़ा। जब वह बेहोश हो गई। तब पर्स से ब्लेड निकाला। उसके गले को रेत दिया। बर्बतापूर्वक आधा गला काट दिया। खून को जमुना के (Crime News In Bhilai) गमछे से पोंछा। फिर गमछा और ब्लेड वहीं फेंक कर अपने घर चला गया। रातभर सोया दूसरे दिन गांव से फरार हो गया।

ऐसे पकड़ाया आरोपी

टीआई ने बताया कि घटना के बाद जमुना के परिजनों से पूछताछ हुई। पता चला कि जमुना का पुरई के यशवंत साहू से प्रेम प्रसंग है। टीम के साथ पुरई पहुंचा तो यशवंत घर पर नहीं मिला। गांव से फरार हो गया था। दोपहर को फिर घर पहुंच गया। पुलिस की (lover murdered girlfriend) भनक लगी तो गांव में ही एक खंडहर से छुप गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रेम प्रसंग में एक महिला की हत्या कर आरोपी फरार हो गया। उतई पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या कर प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। - शलभ सिन्हा, एसपी, दुर्ग

Published on:
13 Sept 2023 01:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर