
पेशाब कांड पर मचा बवाल
Congress accused BJP of urinating in food : मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने को हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं। जीत के दावे के साथ एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। इसी बीच पेशाब कांड ने रानीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।
दरअसल हाल ही में भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर आरोप लगा हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बन रहे खाने में उन्होंने पेशाब कर पूरे खाने को दूषित कर दिया। यह आरोप मनेंद्रगढ़ के कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने लगाया है।
Chhattisgarh Peshab Kand: यह मामला 9 सितंबर का है। जहां जिला कांग्रेस कमेटी ने फुटबॉल ग्राउंड डोमनहिल चिरमिरी में विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन किया था। इस शिविर सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पीपीसी चीफ दीपक बैज और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल होने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते कोई नेता नहीं पहुंच पाए। इसके बाद इस पुरे सम्मलेन को डॉ. जयसवाल और जिला कांग्रेस के नेताओं ने संबोधित किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, नगर निगम के सभागार में संकल्प शिविर में आए कार्यकर्ताओं के लिए 3 हजार भोजन का पैकेट तैयार कराया जा रहा था। इसका भाजपा नेता विरोध कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने पेशाब करके पूरे खाने को दूषित कर दिया। निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम का भी कांग्रेसीकरण कर रही हैं। जिसे लेकर भाजपाइयों ने करीब घंटेभर धरना-प्रदर्शन कर विरोध भी किया।
आरोप पर अनिल केशरवानी का पलटवार
Chhattisgarh Peshab Kand: भाजपाइयों पर लगे आरोपों को लेकर जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने कहा कि अन्न और अन्नदाता का सम्मान भारत की संस्कृति हैं। भारतीय संस्कृति के आधार पर ही भाजपा अपने दल का संचालन करती हैं। इसके बावजूद अगर इस आरोप का प्रमाण कांग्रेस विधायक दे दें तो मैं अपने पद से त्यागपत्र दे दूंगा।
Updated on:
12 Sept 2023 07:18 pm
Published on:
12 Sept 2023 07:18 pm
