26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानलेवा साबित हो रहे कोहका-जुनवानी रोड के मिडिल कट

जुनवानी से रानी अवंती बाई चौक कोहका के बीच निर्माणाधीन डिवाइडर राहगीरों के लिए कष्टदायी साबित हो रहे हैं। लगभग एक किलोमीटर लंबे डिवाइडर में 9 मिडिल कट है, इससे गाडिय़ां कभी भी, कहीं से भी यू टर्न ले रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Naresh Verma

•

Updated: 21 Dec 2019, 8:04 PM IST

जानलेवा साबित हो रहे कोहका-जुनवानी रोड के मिडिल कट

जानलेवा साबित हो रहे कोहका-जुनवानी रोड के मिडिल कट

भिलाई . जुनवानी से रानी अवंती बाई चौक कोहका के बीच निर्माणाधीन डिवाइडर राहगीरों के लिए कष्टदायी साबित हो रहे हैं। लगभग एक किलोमीटर लंबे डिवाइडर में 9 मिडिल कट है, इससे गाडिय़ां कभी भी, कहीं से भी यू टर्न ले रही हैं। इससे न केवल सामने से आ रही गाडिय़ों की गति प्रभावित रही, बल्कि जगह-जगह रोड क्रॉसिंग की वजह से वाहनों के आपस में टकराने की आशंका बनी रहती है।

आधा दर्जन घटनाएं, फिर भी नहीं लिया सबक
जुनवानी-कोहका रोड के डामरीकरण और डिवाइडर को बने अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और इसकी वजह से आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद यातायात और लोक निर्माण विभाग के अधिकार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ज्यादातर घटनाएं रानी अवंती बाई चौक से शिक्षक नगर के बीच हुई है। यहां 100-200 मीटर के अंतराल में मिडिल कट हैं।
मना करने पर लोग मारपीट पर उतारू
रोड बनाने वाले मेसर्स एनसी नाहर के कर्मचारियों का कहना है कि नॉम्र्स के मुताबिक डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन रोड किनारे के दुकानदार और और रहवासी विरोध पर उतर आए। कट को बंद करने लगाई गई सेंटरिंग प्लेट को उखाड़कर फेंक दिया। लोक निर्माण विभाग और पुलिस को जानकारी दी, लेकिन दोनों ही विभाग के जिम्मेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मिडिल कट को बंद कराने की मांग
सामाजिक कार्यकर्ता अली हुसैन सिद्दिकी ने कोहका जुनवानी रोड के मिडिल कट को बंद और रानी अवंती बाई चौक के चौड़ीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि चौक पर चौतरफा दबाव है, लेकिन गाडिय़ों के टर्निंग के लिए जगह नहीं है। जुनवानी की ओर से आने वाली गाडिय़ों को सुपेला की तरफ जाने के लिए यू टर्न लेने के लिए पहले गाड़ी को रोटरी के पास रोकना पड़ता है। उसके बाद ही धीरे से यू-टर्न लेना पड़ता है। तब तक कुरुद रोड की तरफ से गाड़ी सामने आ जाती है।

यहां पर मिडिल कट
रानी अवंती बाई चौक से जुनवानी की तरफ आगे बढऩे पर कान्हा पार्क के आगे टर्न पर मिडिल कट दिया गया है। इससे लगभग 100 मीटर आगे दुबे डेयरी के सामने मिडिल कट छोड़ दिया था। 100-200 फीट की दूरी पर शिक्षक नगर के क्रॉस रोड के सामने मिडिल कट बनाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग