
युवाओं को मोटिवेट करने रूंगटा आर-1 कैंपस पहुंचे दुर्ग एसपी
भिलाई . स्कूल की दहलीज पार कर कॉलेज का सफर तय कर रहे युवाओं को दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बड़ी सीख दी। रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज आर-1 में चल रहे सालाना इवेंट व्योम में उन्होंने युवाओं से कहा कि कॉलेज में आपके दो ऐसे दोस्त जरूर होने चाहिए जो आपको सही और गलत के बीच का फर्क समझा सकें। जब आप गलत रास्ते पर निकलें तो यही दोस्त आपका हाथ खींचकर आपको रोके। कॉलेज के पहले दिन से ही आपके दिमाग में जो पहली बात आती है वो है फ्रीडम। इस फ्रीडम के चक्कर में यदि आप गलत लोग या गलत सीनिसर्य के साथ हो लिए तो बड़ी परेशानी हो जाएगी।
मैराथन की तरह है जिंदगी
एसपी ने युवाओं को मोटिवेट करते हुए कहा कि लाइफ एक मैराथन है। यहां कोई आज आगे तो कोई कल पीछे रहेगा। सबसे बड़ी मोटिवेशन आप खुद हैं। जब भी आप परेशान हों तो परिवार से बातचीत करें। इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्वीटर पर हजारों-लाखों फॉलोवर रहना अच्छी बात है। मगर क्या जरूरत पडऩे पर ये लाखों फालोअर आपके किसी काम आएंगे। काम आएंगे तो सिर्फ आपके अच्छे दोस्ते और परिवार।
बनाएं ऑब्र्जेशन स्किल
एसपी डॉ. पल्लव ने कहा कि किसी भी विषय में पकड़ हासिल करने के लिए आपकी ऑब्र्जेशन स्किल सबसे जरूरी है। आज की जनरेशन की प्रॉब्लम यह है कि हम सिर्फ सुनाना चाहते हैं, सुनना नहीं चाहते। स्कूल से जब कॉलेज में ट्रांसफर होता है। यह लाइफ में एक बहुत बड़ा माइल स्टोन है। स्कूल में सारे ही बच्चे अच्छे होते हैं, लेकिन जब हम कॉलेज में आते हैं तब कुछ एक्सीलेंस हासिल करते हैं तो कुछ डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। एक साल में मैंने कई ऐसे मामले देखे जिसमें बच्चों ने अपनी परेशानी साझा करने के बजाए आत्महत्या का सहारा लिया। सच कहूं तो, भगवान की दी गई जिंदगी से हमें हारना नहीं है। जब आप किसी भी फील्ड में सफल हो जाएंगे तो यह परीक्षा और इसके नंबर कोई भी नहीं पूछेगा।
दुनिया को चाहिए सॉफ्ट स्किल
एसपी ने कहा कि कॉलेज को आप चार-पांच साल दे रहे हो, उस समय को आप व्यर्थ मत करो। आज की जरूरत सॉफ्ट स्किल है। दुनिया में आपकी खुबियों को देखा जाएगा। तब डिग्री बहुत अधिक मायने नहीं रखेगी, मायने रखेगा कि आपने खुद को कैसे तराशा है।
इनको मिला पुरस्कार
व्योम के समापन के मौके पर संस्था के चेयरमैन संतोष रूंगटा ने युवाओं को हमेशा जीवन में अनुशासन बनाए रखने की सीख दी। इस दौरान व्योम की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। मोहम्मद मूसा को बेस्ट इंटरनेशनल स्टूडेंट का खिताब दिया गया। अलनाज, आशीष पाठक, मोहम्मद एहतेशाम अशरफ और दिव्या भारती को चेयरमैन ट्रॉफी से नवाजा गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉ. सौरभ रूंगटा, सोनल रूंगटा, डॉ. मनोज वर्गीस, डॉ. एजाजुद्दीन, प्राचार्य डॉ. राकेश हिमते, डॉ. नीमा एस बालन, डॉ. सत्यधर्म भारती, लखविंदर कौर, नम्रता वर्मा और रामकृष्ण राठौर ने भी स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया।
Published on:
17 May 2023 11:26 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
