24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए विधायक देवेंद्र यादव

रोज चल रहे 25 किलोमीटर,

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Nov 06, 2022

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए विधायक देवेंद्र यादव

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए विधायक देवेंद्र यादव

भिलाई. कांग्रेस के नेता व सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा पर हैं। इस भारत जोड़ों यात्रा में भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए। वे इस यात्रा में पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे हैं।

कन्याकुमारी से शुरू हुई है यह यात्रा
7 सितंबर 2022 से राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है और 3750 किलोमीटर पैदल चलने के बाद वे कश्मीर पहुंचेगे। भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होकर विधायक देवेंद्र, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। दो दिनों के बाद वे वहां से लौटेंगे।

किया योगासन
दिन भर पैदल चलने के बाद विधायक ने साथियों के साथ कैंप में योगासन किया। साथ में बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नफरत की दीवार को तोड़कर पूरे भारतवासियों को जोडऩे, आपसी प्रेम भाईचारे का संदेश लिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। एक तपस्वी की तरह वे इस यात्रा में तपस्या के रूप में जी रहे हैं और ऐसे द़ृढ़ संकल्पित भारत के आम लोगों की आवाज राहुल गांधी के साथ पैदल चलकर अपने अंदर असीम ऊर्जा महसूस कर पा रहा हूं।

रोज चल रहे 25 किलोमीटर
भारत जोड़ों यात्रा के तहत रोज भारत की यात्रा कर रहे हैं। विधायक रोज राहुल गांधी के साथ 25 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। एक ओर जहां देश में भाजपा दो मजहब के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रही है। देश की एकता और अखंडता व लोकतंत्र को दरकिनार करके देश का विभाजन करने में जुटी हुई है। ऐसे में राहुल गांधी नफरत की दीवार को तोड़कर भारत की धरती में कश्मीर से कन्या कुमारी तक देशवासियों के बीच प्रेम, भाईचारा का हाथ बढ़ा रहे हैं।

हर जगह लगा रहे पौधा
विधायक यादव ने बताया कि भारत जोड़ों यात्रा के साथ ही हर दिन लोगों से मिल रहे हैं। जहां से भी यात्रा गुजर रही है। वहां भारत जोड़ो यात्रा को यादगार बनाने के लिए पौधा लगा रहे हैं। सिर्फ यही नहीं हर उस जगह गांव- शहर जहां से यात्रा गुजर रही है। वहां की मिट्टी को भी सहेजा जा रहा है। यह एक बड़ी दिल को छू लेने वाला इमोशनल पल है। इस पूरे यात्रा को देश भर से भरपूर प्यार मिल रहा है।