
CG Monsoon Update: बस्तर संभाग में जोरदार बारिश हो रही है। बीजापुर में बीते 24 घंटे हुई बारिश से पुलिया समेत 200 मीटर सड़क बह गया। कोतापाल और बोरजे को जोड़ने वाली एक पुलिया ढह गई। दूसरी ओर पहली बारिश से पहाड़ी इलाकों के नदी- नाले ऊफान पर आ गए हैं। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। वहीं आज प्रदेश के दो और संभागों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
CG Monsoon Update: मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग में हल्की से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 जून तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई जिलों में भी बारिश के आसार हैं।
शुक्रवार की तरह शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में काले बादल छाए हुए हैं, लेकिन वर्षा नहीं होने से उमस बढ़ गई है। आज रायपुर समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आ गई। हालांकि उमस अभी शांत नहीं हुआ है। यह स्थिति सभी जिलों में है। वहीं अगले कुछ घंटों में झमाझम बारिश के आसार है।
CG Monsoon Update: मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी बादल अभी बस्तर में सक्रिय हैं और बारिश की स्थिति बनने की संभावना बनी हुई है। शनिवार को भी अचंल में बारिश हो सकती है। इस बीच अंचल में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 दर्ज हुआ। तापमान में गिरावट की यह स्थिति बादल छाए रहने की वजह से बनी है। इस बीच लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
रायपुर के दुर्ग संभाग के जिलों की बात करें तो यहां भी शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। आज भी सुबह से बादल छाए हैं और एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। अब मौसम विभाग ने कहा है कि 30 जून तक जिले के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना बन रही है। मानसून चक्र के हिसाब से वर्षा का मुय क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ है। इस लिहाज से दुर्ग संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दाब क्षेत्र की वजह से भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है। बहरहाल, प्रदेश में 37.6 डिग्री के साथ बलरामपुर सबसे गर्म जिला है। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 20.9 नारायणपुर में दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के बस्तर के बाद अब बिलासपुर और सरगुजा संभाग को अलर्ट किया है। इन संभागों के जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। खासकर किसानों को खेत में काम करने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। अक्सर बारिश के दौरान वज्रपात की घटना होती है। ऐसे में दुर्घटना से बचने की सलाह मौसम विभाग ने दी है।
Updated on:
30 Oct 2024, 1:33 PM IST
Published on:
29 Jun 2024, 1:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.