Monsoon 2024: मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। जिले में एक जून से लेकर अब तक 85 मिमी बारिश हो चुकी है। महासमुंद में एक जून से अब तक 132 मिमी, सरायपाली में 105 मिमी, बसना में 92 मिमी, पिथौरा में 70.4 मिमी, बागबाहरा में 80.5 मिमी और कोमाखान में 33.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसके वर्मा ने बताया कि मानसून अब पूरे जिले में सक्रिय हो गया है। इसके असर से ही झमाझम बारिश हो रही है। अब कुछ दिन वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी।