पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर बादल जमकर बरसे हैं। बीजापुर के भोपालपट्टनम में 15 सेमी पानी बरस गया। वहीं अहिवारा में 6, घुमका, खैरागढ़ में 4, राजिम, भखारा, डोंगरगढ़, नवापारा, बेलतरा, औंधी में 3-3 सेमी बारिश रिकार्ड की गई। व्यापक बारिश के बाद खेती किसानी के काम में तेजी आई है। देर से ही सही मानसून पहुंचने के बाद किसान खुश हैं। इससे धान की बोआई या रोपाइ के लिए थरहा डालने में कुछ खास देरी नहीं हुई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार किसान जल्द से जल्द बोआई पूरी करें। ताकि पौधे उगे और इसमें वृद्धि हो।