24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / Monsoon 2024: मौसम विभाग का ताजा Update! 26 जून से होगी भयंकर बारिश, अंधड़ के साथ व्रजपात की संभावना

Monsoon 2024: मौसम विभाग का ताजा Update! 26 जून से होगी भयंकर बारिश, अंधड़ के साथ व्रजपात की संभावना

Monsoon 2024: मानूसन चक्र के मुताबिक अभी 23 से 25 जून के बीच बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है, पर 26 जून के बाद से तेज बारिश की संभावना बन रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 Jun 2024, 6:29 AM IST

Weather news

Monsoon 2024: दुर्ग पहुंचा मानूसन अब लगातार सक्रियता दिखा रहा है। गुरुवार के बाद शुक्रवार की शाम को भी अच्छी बारिश हुई। गुरुवार की रात 15.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार को भी 8 मिमी पानी गिरा। दो रातों की बरसात के बाद तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।

दिन का अधिकतम तापमान अभी औसत से दो डिग्री की गिरावट के बाद 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का न्यूनमत तापमान भी 1.4 डिग्री की कमी के साथ 24.2 डिग्री मापा गया। हालांकि उमस अभी पूरी तरह कम नहीं हुई है। दिन और रात में हल्की उमस का अहसास बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि सरगुजा संभाग को छोड़कर मानसून प्रदेश के सभी संभागों में प्रभावी हो चुका है। मानूसन चक्र के मुताबिक अभी 23 से 25 जून के बीच बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है, पर 26 जून के बाद से तेज बारिश की संभावना बन रही है। शनिवार को भी जिले में दिनभर बादल छाए रहने और शाम को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस बीच तापमान में बहुत अधिक बदलाव के संकेत नहीं हैं।

यह भी पढ़े: Monsoon Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, अगले 48 घंटे तक होगी झमाझम बारिश…वज्रपात की संभावना