1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon 2024: काले-काले बादलों की फौज पहुंची छत्तीसगढ़, 26 जून से जमकर बरसेंगे…IMD का ताजा Update जारी

Monsoon 2024: मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कंचीभोतिया के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय है। अच्छे सिस्टम भी बने हैं इसलिए व्यापक वर्षा हो रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Jun 2024, 10:15 AM IST

Monson 2024

Monsoon 2024: रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में रविवार को व्यापक बारिश होने की संभावना है। 24 जून को वर्षा की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है। 26 जून से कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। शनिवार तक प्रदेश के सभी जिलों में मानसूनी वर्षा होने लगी है।

प्रदेश में सुकमा में 8 जून को मानसून पहुंचा था, लेकिन रायपुर में इसे पहुंचने में 13 व पूरे प्रदेश में पहुंचने में 14 दिन लग गया। पिछले 24 घंटे में रायपुर में तो हल्की वर्षा हुई, लेकिन प्रदेश के कई जिलों में व्यापक बारिश हुई है। रायपुर में महज सुबह साढ़े 8 बजे तक 14.6 मिमी पानी गिरा। जबकि, पाटन में 10 सेमी पानी बरस गया।

यह भी पढ़े: Monsoon 2024: मौसम विभाग का ताजा Update! 26 जून से होगी भयंकर बारिश, अंधड़ के साथ व्रजपात की संभावना

Monsoon 2024: साइक्लोन सर्कुलेशन से हो रही बारिश

प्रदेश में छत्तीसगढ़ व इससे सटे ओडिशा के ऊपर निचले स्तरों से मध्य स्तरों तक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुाअ है। इसके कारण प्रदेश में व्यापक वर्षा हो रही है। रविवार से तीन दिनों तक वर्षा कम होगी। मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कंचीभोतिया के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय है। अच्छे सिस्टम भी बने हैं इसलिए व्यापक वर्षा हो रही है।

यह भी पढ़े: Monsoon Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, अगले 48 घंटे तक होगी झमाझम बारिश…वज्रपात की संभावना