1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon 2024: लो आ गई मानसून, अगले 5 दिनों तक इन स्थानों में होगी झमाझम बारिश, Alert जारी

monsoon 2024: अब बस्तर संभाग के सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश में आगामी 05 दिनों तक गरज चमक के साथ वर्षा होने व अंधड चलने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 20 Jun 2024, 7:47 AM IST

monsoon 2024

Monsoon 2024: अब बस्तर संभाग के सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। अगले 24 घंटे तक मध्य छत्तीसगढ़ आने की संभावना है। मानसून आने से पहले ही मंगलवार की शाम से ही रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को बस्तर संभाग में मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक आगामी 3-4 दिनों में प्रदेश के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले दो से तीन दिनों में मानसून प्रदेश के कुछ और हिस्से में पहुंच सकता है। बस्तर संभाग में बुधवार से लगातार वर्षा के बाद (Heavy Rain Alert) उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर वर्षा की गतिविधि फैलने की सम्भावना है। अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवा की गहराई से बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़े: CG Monsoon 2024: 2 तगड़ा सिस्टम के साथ मानसून की धाकड़ एंट्री, अगले 2 दिनों तक होगी भारी बारिश, Alert जारी

गिरेगा पारा, मिलेगी राहत

अगले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में आगामी 05 दिनों तक गरज चमक के साथ वर्षा होने व अंधड चलने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गयी। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री महासमुंद में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

Monsoon 2024: रायपुर में आज से बारिश के आसार

रायपुर शहर में 19 जून को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने व वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 डिग्री और 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पारा मीटर

जिला - अधि.- न्यू.
रायपुर - 40.9 - 28.9
बिलासपुर - 41.2 - 29.6
पेण्ड्रारोड 38.2 - 25.8
अंबिकापुर - 38.2 - 27.7
जगदलपुर - 36.6 - 25.1
दुर्ग - 39.6 - 26.0
राजनांदगांव - 40.5 - 28.0

Monsoon 2024:रायपुर में आज बारिश के आसार

रायपुर शहर में 19 जून को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने व वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री और 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े: Monsoon 2024: मानसून का अलर्ट! 18,19 और 20 जून को जमकर बरसेंगे बादल, IMD का पूर्वानुमान जारी