
Monsoon 2024: रायपुर में प्री-मानसून बारिश होने के बजाय लू चल रही है। उमस भी ज्यादा है। इस कारण लोग परेशान हैं। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में यही स्थिति है। 17 जून से राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना हैं। अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून तक सरगुजा संभाग के सभी जिलों के कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान पिछले 10 सालों में कोई रिकार्ड नहीं है। बारिश होने से अधिक तापमान का अहसास कम होता था। इस बार प्री-मानसूनी बारिश तो छोड़िए बौछारें भी नहीं पड़ रही हैं। इसलिए राजधानी में लोगों को गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा है।
Monsoon 2024: सुबह हवा में आर्द्रता की मात्रा 56 तो शाम को केवल 41 फीसदी रही। बिलासपुर, माना, पेंड्रारोड, अंबिकापुर में भी लू चल रही है। दुर्ग, जगदलपुर व राजनांदगांव में थोड़ी राहत है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 6.8 डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 1 से 2.6 डिग्री ज्यादा है।
पिछले 24 घंटे के दौरान डौंडीलोहारा व मोहला में तेज बारिश हुई। दोनों स्थानों पर 4-4 सेमी पानी बरस गया। मैनपुर में 3, बलरामपुर, अंबागढ़ चौकी, भानुप्रतापपुर, राजनांदगांव व बालोद में 2-2 तथा गुंडरदेही में एक सेमी पानी गिरा। जहां पानी गिर रहा है, वहां पर किसान खेतों की अकरस जुताई कर रहे हैं। इससे खरपतवार को नष्ट करने में मदद मिलेगी। नियमित बारिश होने के बाद किसान धान की बोआई करेंगे। साथ ही, रोपाई के लिए थरहा भी डालेंगे।
वर्ष - तापमान - तारीख
2014 - 45.9 - 09
2015 - 44.9 - 01
2016 - 44.1 - 04
2017 43.8 06
2018 - 41 - 24, 4, 7
2019 - 45.6 - 06
2020 - 39.2 - 01
2021 - 41.0 - 01
2022 - 45.1 - 08
2023 - 44.0 - 12
Updated on:
17 Jun 2024, 7:23 AM IST
Published on:
16 Jun 2024, 11:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.