6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में मानसून का अटैक, आज से इन जिलों में होगी बारिश…IMD का अलर्ट जारी

Monsoon 2024: मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद समेत इन जिले के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है...

3 min read
Google source verification
monsoon 2024

Monsoon 2024:दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ में 16 जून से झमाझम बारिश शुरू हो सकती हैं। आगामी 03 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। प्रदेश में शुक्रवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के कारण मानसून रुक गया था। अब चक्रवात हट गया है। इससे अब जल्द पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा तो वहीं आने वाले 2 दिनों (Monsoon 2024) तक सरगुजा संभाग के जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है।

देखें तापमान

जिला - अधि. - न्यू.

अंबिकापुर - 42.0 - 27.9
बिलासपुर 41.6 - 25.0
रायपुर - 41.1 - 29.9
राजनांदगांव - 40.5 - 28.5
पेण्ड्रारोड - 40.0 - 26.2
दुर्ग - 39.9 - 27.0
जगदलपुर - 31.8 - 24.9

यह भी पढ़े: Monsoon 2024: 17 जून से मानसून मचाएगा गदर, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी, Yellow अलर्ट जारी

अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। गुरुवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री लखनपुर (कोरबा) में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। आगामी 2 दिनों तक सरगुजा संभाग के सभी जिलों में लू चलने की संभावना है।

Monsoon 2024: राजधानी में आज अंधड़-बारिश के आसार

एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम बिहार से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम होते हुए नगालैंड तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। रायपुर शहर में 14 जून को बादल छाए रहने तथा गरज चमक के साथ अंधड़ चलने व वर्षा हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 डिग्री और 29 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Chhattisgarh Rain: इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद और राजनांदगांव जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, तो वहीं बस्तर संभाग के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। गुरुवार को कोरबा का लखनपुर सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 43.6 रिकॉर्ड किया गया है। सबके कम तापमान नायारणपुर में 22.2 डिग्री दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों कर तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

Monsoon Update 2024: इस दिन रायपुर में पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 17 जून तक मानसून रायपुर पहुंच सकता है। 8 जून को मानसून सुकमा पहुंचा था। तब से वहीं अटका रहा। इस दौरान मानसून की गतिविधियां कमजोर हो गई। फिलहाल राज्य के 9 जिलों में औसत से ज्यादा और 3 जिलों में सामान्य बारिश हो चुकी है। बाकी के 12 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में बारिश की भरपाई हो सकती है।

यह भी पढ़े: Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में नहीं हुई है मानसून की एंट्री, IMD ने दी थी गलत जानकारी, जानिए कब देगी दस्तक?