150 लोगों ने पैसा जमा किया है, ऐसे में 32 लोगों की लॉटरी निगम की ओर से निकाली जाएगी। खुले में लॉटरी निकाली जानी है। इस एक प्रक्रिया में विलंब होने की वजह से, हितग्राहियों को तमाम दिक्कतें हो रही है। इसमें से कई ने उधार लेकर पैसा निगम में जमा किया है। ताकि मकान मिलने के बाद किराए के मकान में जो पैसा दिया करते थे, उससे उधार छूट जाएगा। ऐसे लोग परेशान हैं।