
Breaking news छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक एक्टिव केस दुर्ग में, कोरोना के केस भी बढ़े
भिलाई. जिला में अब तक 9,08,827 से अधिक कोरोना वैक्सीन का डोज लगाया जा चुका है। गुरुवार को 26,215 डोज टीका लगाया गया। वैक्सीनेशन सेंटरों में भीड़ उम्मीद से अधिक बढ़ गई थी। वहीं दोपहर बाद बड़ी संख्या में लोग वैक्सीनेशन सेंटरों से लौटे। नेहरू भवन, कोहका सामुदायिक भवन में भीड़ अधिक देख लोग लौट गए।
कोरोना के केस बढ़े
जिला में कोरोना के केस गुरुवार को पचास फीसदी बढ़ गए। बुधवार को जहां सिर्फ 6 नए केस मिले थे। वहीं गुरुवार को नए केस ९ मिले हैं। गुरुवार को 2710 लोगों की कोरोना जांच की गई। संक्रमितों की संख्या बढऩे के साथ-साथ एक्टिव केस भी बढ़ रहे हैं। जिला में अब तक 96616 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 94674 बीमार ठीक हो चुके हैं। होम आइसोलेशन में रह रहे 5 मरीज भी आज ठीक हुए हैं।
छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक एक्टिव केस दुर्ग में
एक्टिव केस के मामले में छत्तीसगढ़ के तमाम जिलों से आगे दुर्ग जिला चल रहा है। राजधानी रायपुर में एक्टिव केस 139 है। वहीं दुर्ग में एक्टिव अब बढ़कर 150 से अधिक हो चला है। दुर्ग के बाद बलौदाबाजार में एक्टिव केस 145 हैं। कांकेर में 136, बस्तर में 123 और 109 जांजगी चांपा में केस मिले हैं। नए केस भी राजधानी में जहां गुरुवार को सिर्फ दो मिले हैं। वहीं दुर्ग में 9 नए मरीज मिले हैं।
Published on:
05 Aug 2021 11:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
