14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी के जन्म पर खुशियां मना रहे पिता की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी ने चाकू मारकर दी वारदात को अंजाम

Bhilai Crime News: कुम्हारी के ग्राम चोरहा में आधी रात को बेटी के जन्म पर खुशियां मना रहे कमल खुंटे (27) की शराब के नशे में पड़ोसी ने चाकू मार कर हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Murder of father celebrating the birth of daughter

बेटी के जन्म पर जश्न मना रहे पिता की हत्या

CG Crime News: भिलाई। कुम्हारी के ग्राम चोरहा में आधी रात को बेटी के जन्म पर खुशियां मना रहे कमल खुंटे (27) की शराब के नशे में पड़ोसी ने चाकू मार कर हत्या कर दी।

सीएसपी आशीष बंछोर के मुताबिक अस्पताल में पैदा हुई बेटी की खुशी में घर में पटाखा फोड़ने वाले से पड़ोसी ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया और (Bhilai Crime News) मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़े: भाजपा महामंत्री ने कुर्सी लेकर डॉक्टर को पीटा, सीसीटीवी फुटेज में दिखी काली करतूत....सामने आई ये अजीबो-गरीबो वजह

पुलिस ने आरोपी गौतम चेलक और पिता गणेश राम चेलक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार आरोपी भीखम चेलक की तलाश जारी है। कुम्हारी टीआई (CG Crime Hindi News) कौशल कोसले ने बताया कि घटना गुरुवार की रात 11.30 से 1 बजे के बीच की है।

यह भी पढ़े: रायपुर में चाकूबाजी...बीच बाजार युवक पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार, डर से लोगों ने नहीं की मदद...