7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरत्न कंपनी नालको कर्मियों को अग्रिम के तौर पर लाखों देने जा रही बोनस

महारत्न में अब तक पसरा है सन्नाटा,

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Oct 11, 2023

नवरत्न कंपनी नालको कर्मियों को अग्रिम के तौर पर लाखों देने जा रही बोनस

नवरत्न कंपनी नालको कर्मियों को अग्रिम के तौर पर लाखों देने जा रही बोनस

भिलाई. नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) के कर्मियों को पीआरपी के तौर पर बोनस देता है। नाल्को फिलहाल पीआरपी की अग्रिम राशि देने जा रहा है। यह राशि प्रशिक्षुओं से लेकर वरिष्ठ कर्मियों को दिया जा रहा है। यह रकम 1.24 लाख से लेकर 3.5 लाख तक है। भिलाई इस्पात संयंत्र में एक्सग्रेसिया के नाम पर बोनस दिया जाता है। भिलाई इस्पात संयंत्र के युवा कर्मचारी इस पर अब तक फैसला नहीं होने और एनजेसीएस नेताओं की भूमिका को लेकर, सवाल खड़े कर रहे हैं।

नवरत्न कंपनी ने खोला हाथ
नवरत्न कंपनी नाल्कों ने अपने नए और पुराने कर्मियों के लिए पीआरपी का अग्रिम देने के नाम से हाथ खोलकर पैसा देने जा रही है। त्योहार के पहले प्रबंधन कर्मियों को खासी रकम दे रही है। वहां भी बीएमएस, इंटक, सीटू, एचएमएस यूनियन ही नेतृत्व करती है। वहीं देश की महारत्न कंपनी में शामिल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कर्मियों में निराशा है। अब तक प्रबंधन ने तय ही नहीं किया है।

17 को होगा फैसला
सेल के कर्मियों के बोनस को लेकर 17 अक्टूबर 2023 को बैठक है। बैठक में यूनियन और प्रबंधन के मध्य बोनस पर समझौता हो जाए, तो ठीक है। अगर मामला उलझ गया, तब सेल प्रबंधन अग्रिम के तौर पर कुछ राशि कर्मियों के खातों में ट्रांसफर कर देता है। इससे कर्मियों में निराशा रहती है।

सोशल मीडिया में कोस रहे नेताओं को
युवा कर्मचारी सोशल मीडिया में नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील (एनजेसीएस) के नेताओं को कोस रहे हैं। उनका तर्क है कि वही यूनियन दूसरी पीएसयू में है। वहां पर कर्मियों के हित में फैसले हो रहे हैं। दूसरी ओर सेल में उस यूनियन के जो नेता है, वे कर्मियों के हित में वैसे फैसले क्यों नहीं ले पाते। सोशल मीडिया में इसको लेकर वरिष्ठ नेताओं की जमकर खिंचाई की जा रही है।

सीनियर नेता नहीं दे रहे जवाब
सोशल मीडिया में युवा कर्मियों का जवाब सीनियर नेता नहीं दे पा रहे हैं। युवा कर्मचारी सीधे सवाल कर रहे हैं। नवरत्न कंपनी के कर्मियों को जितना पीआरपी का अग्रिम या त्योहार के पहले बोनस दिया जा रहा है। वैसे महारत्न कंपनी सेल की ध्वज इकाई बीएसपी के कर्मियों को एक्सग्रेसिया, बोनस क्यों नहीं दिलवा पा रहे हैं। इसका जवाब नेताओं के पास अभी नहीं है।